'एक कोरी प्रेम कथा' का टीजर रिलीज, कुप्रथा पर बनी कहानी दिखेंगी पर्दे पर

'Ek Kori Prem Katha': कुप्रथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए जल्द ही फिल्म 'एक कोरी प्रेम कथा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 'कुकड़ी प्रथा' के गंभीर मुद्दे को उठाती इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म से लीड अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू कर रहीं खनक बुद्धिराजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'एक कोरी प्रेम कथा' का टीजर रिलीज किया है।
वीडियो साझा करते हुए खनक ने लिखा, 'हर इस गूंगी जुबान की एकलौती आवाज है सभ्यता! पेश है मेरी फिल्म एक कोरी प्रेम कथा का टीजर।'
आपको बता दे कि, यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसे सोशल ड्रामा के तौर पर पेश किया गया है। सामने आए वीडियो में एक गांव की महिलाओं को शादी से जुड़ी एक बेहद पुरानी कुप्रथा से आज भी जूझते हुए दिखाया गया है। शादी से पहले किसी भी लड़की की वर्जिनिटी टेस्ट कराने की इस प्रथा के खिलाफ एक लड़की आवाज उठाती है और यही फिल्म की कहानी है।
चिन्मय पुरोहित के निर्देशन में बनी 'एक कोरी प्रेम कथा' एक संजीदा विषय पर बनी अलहदा किस्म की फिल्म है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगी।
'एक कोरी प्रेम कथा' का निर्देशन चिन्मय पुरोहित ने किया है। इस फिल्म में खनक बुद्धिराजा के अलावा राज बब्बर, पूनम ढिल्लन, अक्षय ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें, खनक बुद्धिराजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











