धड़क एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसे शशांक खेतान द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म धड़क में बॉलीवुड की बेहतरीन दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। धड़क, मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है, जिसमे रिंकू राजगुरु और आकाश थॉसर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। सैराट मराठी सिनेमा की पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर करीबन 100करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था, और यह फिल्म सिनेमाघरों में करीबन 100 दिनों तक चली थी। फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी राजस्थान के उदयपुर की है, जहां मधुकर (ईशान खट्टर) अपना दिल एक ऊंची जाति समाज की लड़की पार्थवी (जाह्नवी कपूर) को दे बैठता है। पार्थवी वहां के जाने माने बाहुबली नेता की बेटी है। वहीं देखते ही देखते पार्थवी भी मधुकर के प्यार में पड़ जाती है। जहां एक तरफ दो प्यार करने वाले दुनिया से बेखबर हैं वहीं दूसरी तरफ ऊंच-नीच जाति की दीवार उन्हें एक बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर देती है।
धड़क बेशक अच्छी फिल्म है लेकिन ये फिल्म कई जगहों पर महज अमीर लड़की-गरीब लड़के के प्यार की कहानी लगने लगती है। शशांक क्लाइमैक्स से पहले फिल्म के ज्यादातर टाइम में सिर्फ ऊंच-नीच जाति के मुद्दे को दिखाते रहते हैं। इस जगह धड़क सैराट से मात खा जाती है।