स्कूल से अब फिल्मों के सफर में इतनी बदल गई हैं जाह्नवी कपूर, लाखों फैंस ने देख डाला वीडियो
कोरोना वायरस के चलते पूरा बॉलीवुड मानो ठप सा पड़ गया है। बॉलीवुड स्टार्स ने खुद को घरों में लॉकडाउन कर लिया है। ऐसे में कुछ थ्रो-बैक वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसी राह में धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो जाह्नवी कपूर के स्कूल टाइम का है जहां वह अपने दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि जाह्नवी कपूर कितनी मस्ती वाली लड़की हुआ करती थीं।
जाह्नवी कपूर इस वीडियो में नारियल पानी पीती नजर आ रही हैं। स्कूल में और अब की जाह्नवी कपूर में ज्यादा अंतर नहीं आया है। वही मासूमितय और क्यूटनेस अभी भी जाह्नवी कपूर में नजर आती है। इस वीडियो को उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











