डेब्यू के बाद ऐसे दिखने लगीं हैं जाह्नवी कपूर, 3 सुपरहिट की तैयारी, तस्वीरें दीवाना कर देंगी
एक साल पहले आज के दिन श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना डेब्यू किया। शशांक खैतान की फिल्म धड़क के साथ जाह्नवी कपूर ने अपना सुपरहिट डेब्यू किया। आज जाह्नवी कपूर की झोली में कई बहुप्रतिक्षित फिल्में हैं। फिलहाल उनके पास तीन फिल्में 'कारगिल गर्ल', 'रूहीअफ्जा' और 'तख्त' है।
जाह्नवी 'कारगिल गर्ल' और 'रूहीअफ्जा' की शूटिंग कर रही हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है फिल्मों के लिहाज से जाह्नवी के लिए आने वाला साल खास होने वाला है। बीता एक साल जाह्नवी कपूर के लिए काफी मुश्किल भरा भी रहा है। मां की मौत के बाद भी जाह्नवी ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की।

जहां उन्होंने मां के साथ बॅालीवुड में हर कदम रखने का फैसला किया था। आज मां के हौसले के साथ वह आगे बढ़ रही हैं। आपको बता दें कि जब जाह्नवी को धड़क मिली तो इस फिल्म को पहला क्लैप श्रीदेवी ने दिया था। श्रीदेवी की मौत के बाद धड़क को उन्हें डेडिकेट किया गया था। फिलहाल जाह्नवी कपूर आने वाले दिनों में खुद को बतौर एक्ट्रेस साबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
चलिए जाह्नवी कपूर के करियर के एक साल पूरे होने पर यहां देखते हैं उनकी अनदेखी तस्वीरें और कुछ दिलचस्प जानकारी..


Click it and Unblock the Notifications











