डियर माया एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुनैना भटनागर ने किया है। फिल्म में मनीषा कोइराला,मदीहा इमाम ,श्रेया चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक अकेली महिला की है, जो हिमाचल प्रदेश की की राजधानी शिमला में रहती है।
Review - किसी की अंधेरी जिंदगी में उजाला लाने की कहानी है डियर माया
बेस्ट फ्रेंड अना (मादिहा इमाम) और इरा (श्रेया सिंह चौधरी) हाई स्कूल की लड़कियां हैं जो शिमला में रहती हैं। बाकी टीनएज की तरह ये भी मस्ती करना, लड़कों के बारे में बात करना, चुपके चुपके रोमांटिक नॉवेल पढ़ना पसंद है।इन सब के बीच वो अना की एकांत में रहने वाली पड़ोस माया (मनीषा कोइराला) के बारे में बहुत दिलचस्पी लेती हैं। माया के साथी के नाम पर दो कुत्ते, और एक पिंज़ड़ा पक्षियों से भरा है। माया का यह व्यवहार उसके बचपन में हुई दुखद घटना के कारण है जिसका प्रभाव लंबे समय तक रह जाता है।जल्दी ही इरा के दिमाग में एक शैतानी भरा आइडिया आता है और दोनों सहेलियां मिलकर माया की अधेरी जिंदगी में उजाला लाना चाहती हैं। या इरा के शब्दों में कहें तो माया की जिंदगी में शाहरुख खान लाना चाहती है।