X
हिंदी » फिल्में » बैंड बाजा बारात
बैंड बाजा बारात

बैंड बाजा बारात

Comedy | Romance | 10 Dec 2010 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

3 /5 Filmibeat

बैंड बाजा बारात कहानी

बैंड बाजा बारात वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।  फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह- अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आये थे।   फिल्म की कहानी  कहानी दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा श्रुति (अनुष्का शर्मा) और बिट्टू (रणवीर) के बीच की लव स्टोरी है। लेकिन इस कहानी में करियर पहले आता है और लव बाद में। अब ये भी कई फिल्मों में होने लगा है मगर इस कहानी में खास बात ये है कि इस में प्यार किसी अनहोनी की तरह नहीं बल्कि एक स्वाभाविक घटना की तरह दिखता है। ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में प्यार एक अनहोनी की तरह होता है। श्रुति दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार की महत्वकांक्षी और आत्मविश्वासी लड़की है। वह दिल्ली के रामजस कॉलेज में पढ़ रही है। उसे अपनी पढ़ाई पूरे करने के बाद क्या करना है इस बारे में उसे सब पता है। वह एक वेडिंग प्लानर बनना चाहती है। इसके उलट बिट्टू जोकि दिल्ली के रामजस कॉलेज का स्टूडेंट है, अपने करियर को लेकर काफी कन्फ्यूज है। वह सहारनपुर के एक किसान का बेटा है और किसी भी हाल में अपने पापा के गन्ने के खेतों में वापस नहीं जाना चाहता। दोनों की मुलाकात टिपिकल बॉलीवुड फिल्मों की तरह कॉलेज से नहीं होती बल्कि कॉलेज खत्म होने के बाद अपने करियर बनाने के संघर्ष के दौरान होती है। बिट्टू सामान्य लड़कों की तरह सबसे पहले हसीन श्रुति को लाइन मारने की कोशिश करता है लेकिन करियर ओरिएंटेड श्रुति के आगे जल्दी हार मान लेता है। इसके बाद वह खुद ही श्रुति के साथ बिजनेस में पार्टनर बनने की पेशकश रखता है जिसे श्रुति एक शर्त के साथ मान लेती है। दिल्ली की लड़की श्रुति को पता है कि प्यार-व्यार उसके करियर को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए दोनों के बीच पार्टनरशिप का पहला और आखिरी उसूल बनता है, व्यापार में प्यार नहीं। खैर यहां पर बॉलीवुड की टिपकल उड़ान के साथ श्रुति-बिट्टू की शदी की कंपनी शादी मुबारक खूब चलती है और साथ ही श्रुति को वो हो जाता है जिससे उसे सबसे ज्यादा डर था। और फिर सब कुछ एकदम बॉलीवुड के मसाला तौर-तरीकों में ढल जाता है।  कुछ ऐसा होता है जिससे श्रुति को लगता है कि उसे बिट्टू से अलग होना चाहिए। फिर बिट्टू अलग होकर अपनी अलग कंपनी खोलता है और फिर धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाता है। कुल मिलाकर एक स्वस्थ और बॉलीवुड के आंगन की चाहरदीवारियों में पली-बढ़ी एक मनोरंजक कहानी। 
Read More

बैंड बाजा बारात कास्ट एंड क्रू

बैंड बाजा बारात क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर मनीष शर्मा
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर आदित्‍य चोपड़ा
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

बैंड बाजा बारात फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

बैंड बाजा बारात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+