अनुष्का के दीवाने हुए एम एफ हुसैन
कहते हैं इश्क जो ना कराये वो कम है अब ये बात अलग है कि आपको ये इश्क उम्र के किस पड़ाव पर होता है। आपने सही समझा हम बात कर रहे महान चित्रकार एम एफ हुसैन की जिनका दिल एक बाऱ फिर से बॉलीवुड की एक तारिका के लिए जोरों से धड़का है। अब आप सोचेंगे कौन है हुस्न की वो मल्लिका जिन पर हुसैन की नजरें इनायत हुई हैं। तो वो हैं यश कैंप की खोज पहाड़ो का पंजाबी कुड़ी अनुष्का शर्मा। अभिनेत्री अनुष्का की खूबसूरती से 95 वर्षीय हुसैन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उनकी फिल्म बैंड बाजा बारात लगभग दस बार देख डाली और वह कई बार और भी देखना चाहते है।
पढ़े : अनुष्का शर्मा के बारे में रोचक जानकारियां
इससे पहले हुसैन का दिल माधुरी, तब्बू और अमृता रॉव के लिए धड़क चुका है। माधुरी के प्रति उनकी दीवानगी तो इस कदर थी कि उन्होंने उनकी फिल्म हम आपके है कौन को 73 बार देख डाली थी। जबकि अमृता रॉव की विवाह उन्होंने 20 बार देखी थी। हाल ही में शोभा डे ने ट्वीट पर ये जानकारी दी कि हुसैन एक बार फिर प्रेम में है और इस बार लकी गर्ल का नाम है अनुष्का शर्मा ।
ये हुसैन की मुहब्बत ही थी कि जनाब ने माधुरी की सुंदरता पर गजगामिनी और तब्बू के लिए मिनाक्षी जैसी फिल्में बनायी थी, अब देखना दिलचस्प होगा कि वो अनुष्का के लिए क्या कुछ नया करने जा रहे है।
इस बारे में आप का क्या सोचना है अपनी प्रतिक्रिया नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications











