बल्ली वर्सेज बिरजू एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अरुण नगर द्वारा किया गया है। फिल्म में सागर भाटी, उदयबीर भाटी और महावीर सिंह फौजी लीड रोल में नजर आयेंगें। कहानी फिल्म की कहानी कुछ यूँ है कि मंगल सिंह (राजू खेर) अपनी बेटी आरती (शीलू चौधरी) (बिरजु की बहन) की शादी बड़े ही धूमधाम से राजेश (सागर) से करते है । मंगल अपनी बिटिया की शादी में दहेज़ देने के लिए अपनी ज़मीन–जायदाद तक बेच देते है, लेकिन ससुराल वालों को इससे भी पूरा नही पड़ता। नतीजन बल्ली ताऊ बिरजु की बहन आरती को दहेज़ के लालच में मौत के घाट उतार देता है। यह केस जब अदालत में जाता है, तो वहाँ भी सत्य को दुनिया के झूठ से हार का सामना करना पड़ता है, और बल्ली ताऊ अपनी पावर का इस्तेमाल करके बिरजु के पिता मंगल सिंह (राजू खेर) को भी अपने रास्ते से हटा देता है । लेकिन कहते है न कि जब-जब संसार में पाप बढ़ता है, तो उसका अंत करने के लिए भगवान अवतार लेकर ज़रूर आते है। यहाँ भी ब्रज का कृष्णा बिरजु के रूप में आता है । आगे कहानी में क्या-क्या टर्न और ट्विस्ट आता है इसको जानने के लिए आपको ‘बल्ली वर्सेज़ बिरजु’ देखनी पड़ेगी, जो कि एक बहुत ही एमोशनल फ़िल्म है । फ़िल्म की शूटिंग जयपुर व ग्रेटर नॉएडा में की गई है । फिल्म की शूटिंग 40 दिनों में कम्प्लीट की गई है । फ़िल्म में ऐक्शन सीन को शूट करना बड़ा ही मुश्किल रहा । कई ख़तरनाक स्टंट्स को करने में ऐक्टर घायल भी हो गए थे । फ़िल्म के लेखक व निर्देशक अरुण नागर का कहना है कि जो भी इंसान अपनी फ़ैमिली से प्यार करता है, उसे ज़रूर देखनी चाहिए हमारी फ़िल्म ‘बल्ली वर्सेज़ बिरजु’ । कीर्ति मोशन पिक्चर्स और गरुड़ सिनेप्लेक्स के बैनर तले निर्मित हिंदी फिल्म ‘बल्ली वर्सेज़ बिरजु’ MX PLAYER OTT पर रिलीज हो रही है।