अजहर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन टोनी डिसूजा ने किया है। फिल्म की पटकथा रजत अरोरा ने लिखी है , यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाश्मी, प्राची देसाई, नर्गिश फाखरी, लारा दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 13 मई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म अजहर क्रिकेटर अजहरूददीन के क्रिकेट करियर और निजी जीवन पर आधारित है, जिसमें कई उतार चढ़ाव रहे हैं। फिल्म में इमरान के साथ प्राची देसाई हैं जो अजहरूद्दीन की पहली पत्नी नौरीन के किरदार मे हैं तो वहीं अजहरूद्दीन की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के किरदार में नरगिस फकरी हैं।