अजय देवगन की नई फिल्म ' आज़ाद ' की घोषणा की गई है, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो जनवरी 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के भतीजे आमन देवगन और राशा ठडानी (अनिल ठडानी और रवीना टंडन की बेटी) को लॉन्च किया जाएगा। अजय देवगन इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, और इसके अलावा डायना पेंटी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'आज़ाद' का टीज़र दिवाली पर रिलीज़ होने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के साथ 1 नवंबर 2024 को सिनेमा घरों में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है!
आप ये फिल्म अपने ही रिस्क पर देख सकते हैं क्योंकि इस फिल्म में एकाध चीजों को छोड़कर कुछ अच्छा देखने लायक नहीं है। अगर आप इस फिल्म को देखना मिस करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं।