आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- इस स्पेशल सेलिब्रिटी ने दिया पहला Review

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। दर्शकों के बीच फिल्म को काफी बेसब्री है। धमाकेदार एक्शन से लेकर वीएफएक्स.. फिल्म को काफी बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। लेकिन आप सोच रहे होंगे.. ऐसा कौन है जिसने फिल्म देख भी लिया।

धमाकेदार फिल्म की REMAKE- साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान!

दरअसल, आमिर खान ने अपनी मां और बेटे आज़ाद को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दिखा गिया है। जहां मां को फिल्म बेहद पसंद आई है। वहीं, आमिर ने बताया कि आज़ाद ने अब तक आधी फिल्म देखी है। वह फिल्म के एक्शन सीन्स नहीं देख पाता है इसीलिए पहले तो वह देखने को ही तैयार नहीं था। फिर काफी मुश्किल से उसने आधी फिल्म देखी है। एक्शन सीन्स के दौरान किरण आजाद की आंखों को दुपट्टे से ढ़ंक देती थी।

Thugs Of Hindostan

आमिर ने बताया, आज़ाद ने अब तक आधी फिल्म ही देखी है लेकिन उसे काफी पसंद आई है। उसने मुझसे पूछा कि- फिल्म में उस किरदार का नाम आज़ाद क्यों है? मैंने उसे कहा- तुम्हारी वजह से.. (हंसते हुए)

आगे बात करते हुए आमिर ने कहा, आज़ाद फिलहाल सिर्फ कॉर्टून फिल्में ही देखा करता है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान मेरी पहली फिल्म होगी, जो वह देखेगा। अब वह स्क्रीन पर देखकर समझने लगा है कि उसके पापा कौन है। पहले उसे कंफ्यूजन होता था। पहले हम कहीं बाहर भी जाते थे तो फैंस को देखकर वह पूछता था कि पापा ये सब कौन हैं। फिर मैंने उसे समझाया कि इन्हें मेरा काम पसंद है.. ये मेरे दोस्त हैं इसीलिए मिलने आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X