Azaad Review: घिसी-पिटी कहानी को नए चोले में पेश करने की कोशिश, राशा और अमन की एक्टिंग झेलना मुश्किल!

Azaad

Rating:
2.0/5

Starcast: Aaman Devgan, Rasha Thadani, Ajay Devgn, Mohit Malik, Piyush Mishra

Director: Abhishek Kapoor

Azaad Review: बॉलीवुड में दो स्टारकिड्स को एंट्री मिल चुकी है। रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने 'आजाद' के साथ अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया। ये फिल्म उस दौर में लेकर जाती है जब भारत में अंग्रेजी हुकूमत हुआ करती थी और जमींदार मासूम किसानों से खूब लगान वसूलते थे। लेकिन क्या ये फिल्म देखने लायक है? आइए इस रिव्यू में जानें...

क्या है कहानी

'आजाद' की कहानी उस समय पर आधारित है जब देश में अंग्रेजों का शासन हुआ करता था। एक गांव का जुल्मी जमींदार जो अपने हिसाब से काम ना होने पर गांववालों पर अत्याचार करता था। इसी बीच एक ऐसा नौजवान खड़ा हो उठता है, जो घोड़े 'आजाद' के साथ मिलकर पूरे गांव को जमींदार के क्रूरता से निजात दिलाता है।

कैसी है फिल्म

'आजाद' फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नहीं है। फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन दूसरा हाफ तो उससे भी बुरा है। फिल्म में थोड़ी गंभीरता लाने के लिए अजय देवगन ने काम करने की कोशिश की है लेकिन उनका ये रोल भी फिल्म में सितारों की चमक को जोड़ नहीं पाया है।

कहने को तो ये फिल्म अमन और राशा की डेब्यू फिल्म है लेकिन पूरी फिल्म अजय देवगन के घोड़े आजाद के ईर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है। 'आजाद' जो कि एक खूबसूरत घोड़ा है और उसे पाने के लिए फिल्म में कई लोग दीवाने हो जाते हैं। अमन और राशा की केमिस्ट्री भी कुछ खास नहीं लगी है। फिल्म में राशा को सुंदर और अमन को हैंडसम दिखाने की पूरी कोशिश की गई है लेकिन उनके लुक पर जितना काम किया गया है उतना उनकी एक्टिंग पर नहीं किया गया है।

कैसा है डायरेक्शन

'आजाद' फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। जिन्होंने 'केदारनाथ', 'काई पो चे', 'रॉक ऑन' जैसी फिल्में डायरेक्ट की है। लेकिन इस फिल्म में उनका कोई जादू नहीं दिखा। इस फिल्म में को किसी खिचड़ी की तरह पेश किया गया है। फिल्म की कहानी सिर्फ एक घोड़े पर है और लीड कास्ट का कुछ ज्यादा रोल नजर नहीं आ रहा है।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म में अजय देवगन, पीयूष मिश्रा, डायना पेंटी की एक्टिंग काफी अच्छी है लेकिन मोहित मलिक ने फिल्म में बाजी मार ली है। लेकिन फिल्म की लीड कास्ट अभी एक्टिंग में काफी कच्ची नजर आई और उन्हें अपनी एक्टिंग में और ज्यादा काम करने की जरूरत नजर आई।

फाइनल रिव्यू

आप ये फिल्म अपने ही रिस्क पर देख सकते हैं क्योंकि इस फिल्म में एकाध चीजों को छोड़कर कुछ अच्छा देखने लायक नहीं है। अगर आप इस फिल्म को देखना मिस करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलती है 2 रेटिंग।

More from Filmibeat

Read more about: azaad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X