फिल्म का नाम है ऑल इज वेल, जबकि आपको फिल्म में ऐसा कुछ नजर नहीं आएगा। जी हाँ फिल्म की कहानी टाइटल से बिल्कुल ही उल्ट है। फिल्म की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। जिनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है। फिल्म में जूनियर बी यानी अभिषेक बच्चन का साथ देती हुईं नजर आयेगीं साउथ सुपर क्वीन असिन थोट्टूमकल । फिल्म में जूनियर बी और असिन के अलावा सुप्रिया पाठक और ऋषि कपूर भी दिखाई देंगे।