1920 लंडन एक हॉरर ड्रामा है, जिसका निर्देशन टीनू देसाई ने किया है। यह फिल्म 1920 की तीसरी कड़ी है। फिल्म में शरमन जोशी, मीरा चोपड़ा, विशाल करवाल मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल पर बेस्ड है जो लंदन में अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशी से बसर कर रहे होतें है कि अचानक उनके लिए राजस्थान से एक तोहफा भेजा जाता है। इस तोहफे को पाने के बाद अचानक इस शादीशुदा कपल की जिंदगी में कई परेशानियां आना शुरू होती हैं। शैतानी ताकतों के आगे वे बेबस हो जाते हैं और उन्हें यकीन हो जाता है कि उन पर काला जादू किया गया है। और फिर खुद को बचाने के लिए यह कपल एक तांत्रिक का सहारा लेते हैं और फिर शुरू होता है इंसान का शैतानी ताकतों से लड़ने का सफर।