POSTER: लव स्टोरी, एक्शन.. सब देख लिया.. अब देखें एक जबरदस्त हॉरर फिल्म!

[बॉलीवुड न्यूज] साल 2008 में आई फिल्म 1920 सीरीज की तीसरी फिल्म '1920 लंदन' का पहला पोस्टर रिलीज किया है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बन रहे इस फिल्म में शरमन जोशी और मीरा चोपड़ा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। कोई शक नहीं कि फिल्म का पहला पोस्टर काफी इंप्रैसिव है।

1920 London first poster

फिल्म 1920 लंदन एक हॉरर फिल्म है। फिल्म 6 मई को रिलीज होने वाली है। इस पहले पोस्टर में आप शरमन जोशी को देख सकते हैं। जबकि उनके साथ ही दिखेगी एक भयानक सी चुड़ैल.. इस सीरिज की पहली दो फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खासकर पहली फिल्म को बहुत सराहा गया था।

RECORD: न 100 करोड़, न 200.. इसे कहते हैं रियल ब्लॉकबस्टर शो!

बता दें, यह फिल्म कई सालों से फ्लोर पर थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी। आखिरकार फिल्म को अब रिलीज डेट मिल गई। फिल्म में शरमन भूत और आत्माओं को भगाते दिखेंगे। शरमन अपने दोस्त से मिलने लंदन जाएंगे, जहां उनका सामना कुछ असमान्य गतिविधियों से होगा।उम्मीद है पिछली दो फिल्मों की तरह यह भी दर्शकों को डराने में सफल होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X