INTERVIEW- 'फिल्मों से भी मुझे तालियां मिली, लेकिन सफलता और पहचान OTT से मिली है'- अमित सियाल
बहुचर्चित वेब सीरिज़ 'मिर्जापुर 2' अमेज़न प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसे दुनियाभर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज किया जा रहा है। सीरिज में अहम किरदार निभा रहे कलाकार अमित सियाल ने कहा- "मिर्जापुर की पूरी कास्ट, क्रू, सभी उत्साहित हैं कि अब हमारा काम दर्शकों के सामने आएगा। हमने बहुत मेहनत की है।"
सोनचिड़ैया, रेड, तितली, लव सेक्स और धोखा समेत कई फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता अमित सियाल को हमेशा ऐसे किरदारों की चाह रही थी जो चुनौतीपूर्ण हो। उनकी तलाश ओटीटी पर आकर खत्म हुई। जमतारा, स्मोक, हॉस्टेजेस, इनसाइड एड्ज, मिर्जापुर जैसे वेब सीरिज से अभिनेता को बड़ी पहचान मिली है। अपने करियर पर बात करते हुए अमित सियाल ने कहा, "मैं काफी भाग्यशाली महसूस करता हूं कि ओटीटी की शुरुआत हुई। मैं हार मानने वाली स्थिति में था। मैंने सोचना शुरू कर दिया था कि कुछ और करना पड़ेगा, लेकिन ओटीटी ने मुझे रोक लिया। मैं खुश हूं।"

अमित सियाल मिर्जापुर में एसपी राम शरण मौर्य का किरदार निभा रहे हैं। अब जबकि मिर्जापुर 2 की रिलीज में चंद दिन रहे गए हैं, फिल्मीबीट ने अमित सियाल से खास बातचीत की है, जहां उन्होंने अपने किरदार से लेकर अपने करियर में आए संघर्ष के दिन और सफलताओं पर खुलकर बातें की।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











