X
होम » सेलेब्स » मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

Actress/Producer
जीवनी:  मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, माॅडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर हैं। वे भारत की टाॅप आइटम गल्र्स में से एक हैं। वे छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं। वे 2008 में अपने पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं। उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्में रिलीज की हैं।  पृष्ठभूमि- मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके मां बाप का तलाक हो गया जब वे 11 साल की थीं। उनकी मां जाॅयस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोरा पंजाबी थे और भारतीय बाॅर्डर के पास बसे गांव फजीलका से थे। अरोरा ने मर्चेंट नेवी में काम किया। वे कैथोलिक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोरा है और वे भी अभिनेत्री हैं।  पढ़ाई- मलाइका ने अपनी पढ़ाई स्वामी विवेकानंद स्कूल, चेंबूर से की। उनकी आंटी, ग्रेस पोलीकार्प स्कूल की प्रिंसिपल थीं। वे हाॅली क्रास हाई स्कूल ठाणे की अल्युमिनाई रहीं हैं जहां से उन्होंने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की। उन्होंने अपनी काॅलेज की पढ़ाई जय हिंद काॅलेज, चर्चगेट से पूरी की। माॅडलिंग करियर शुरू करने से पहले वे बसंत टाकीज अपोजिट चेंबूर के बोरला सोसाइटी में रहती थीं।  शादी- उन्होंने बाॅलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी की जिनसे वे एक काॅफी एड शूट के दौरान मिलीं। उनका एक लड़का भी है जिसका नाम अरहान है। लेकिन 11 मई 2017 को दोनों ने तलाक ले लिया। अब खबर है कि वह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं।   देखें मलाइका अरोड़ा की अनदेखी तस्वीरें    करियर- उन्हें एमटीवी के वीजे के में चुना गया। इसके बाद उन्होंने माॅडलिंग की दुनिया में आ गईं और कई विज्ञापनों में दिखाई दीं। फिर वे एल्बम सांग गुर नाल इश्क मीठा और बाॅलीवुड फिल्म दिल से के आइटम नंबर छैंया छैंया में नजर आईं।  2000 में कई फिल्मों में आइटम नंबर करनें के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो अपियरेंस भी किए। 2008 में उन्होंने पहला बड़ा रोल फिल्म ईएमआई में मिला जो कि बाॅक्स आॅफिस पर पिट गई।    2010 में उन्होंने फिल्म दबंग का आइटम सांग मुन्नी बदनाम हुई किया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर उनके पति अरबाज खान ही थे। 12 मार्च 2011 को उन्होंने एक वल्र्ड रिकाॅर्ड सेट किया जिसमें 1235 प्रतियोगी थे जिन्होंने मुन्नी बदनाम गाने पर परफाॅर्म किया।   2012 में वे ताइवान एक्सीलेंस सेलिब्रिटी एंर्डोसर रहीं। मलाइका ने डाबर 30 प्लस भी एंडोर्स किया। वे कहती हैं कि वे कभी भी अभिनय नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने आतिफ असलम, शान और बिपाशा बसु के साथ बर्मिंघम के एलजी ऐरियाना और लंदन के द ओ2 एरियाना के कई कसंर्टस में लाइव परफाॅर्म किया।    2014 में उन्होंने कंफर्म किया कि वे फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर में कैमियो अपियरेंस करेंगी।  टेलीविजन करियर- मलाइका टेलीविजन शो नच बलिए में तीन जज में से एक के रूप में दिखाई दीं। यह शो स्टार वन पर 2005 के मध्य में प्रसारित हुआ। वे नच बलिए 2 की भी जज रहीं जो कि 2006 के आखिरी क्वार्टर में प्रसारित हुआ। इस शो में उन्होंने प्रतियोगियों के लिए उदाहरण के तौर पर कई आइटम नंबर्स परफाॅर्म किए। वे स्टार वन के जरा नचके दिखा में जज के रूप में दिखाई दीं। वे 2010 के शो झलक दिखला जा में भी जज की भूमिका अदा करती दिखीं और वे इंडियाज गाॅट टैलेंट के जज पैनल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  प्रसिद्ध फिल्में- अभिनेत्री के तौर पर- दिल से, बिच्छू, मां तुझे सलाम, कांटे, ईएमआई, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हैप्पी न्यू ईयर।  निर्माता के तौर पर- दबंग, दबंग 2, डाॅली की डोली।   
और पढ़ें

मलाइका अरोड़ा फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
अनिरुद्ध अय्यर 02 Dec 2022
अभिषेक डोंगरा 23 Jan 2015
फराह खान 24 Oct 2014
as Actress
अरबाज खान 21 Dec 2012

मलाइका अरोड़ा:

मलाइका अरोड़ा

नाम मलाइका अरोड़ा
जन्म की तारीख 23 Aug 1973
उम्र 53
मुंबई
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

मलाइका अरोड़ा कुल कमाई

कुल कमाई

मलाइका अरोड़ा तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+