14 की उम्र में की सगाई, छुपाकर रखी शादी, राजेश खन्ना की बेटियां इस एक्टर को बुलाती थी 'छोटे पापा'

Sunny Deol: आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिसकी 14 साल की उम्र में ही सगाई हो गई थी और अपनी शादी को भी सबसे कई साल तक छुपा कर रखा था। शादी के बावजूद भी इस एक्टर के कई हसीनाओं के साथ अफेयर के भी चर्चे रहे। खबरों के अनुसार राजेश खन्ना की बेटियां उन्हें 'छोटे पापा' भी कहती थी।

Sunny Deol

कभी रोमांटिक सीन देने से घबराते थे सनी देओल

दरअसल हम बात कर रहे हैं और सनी देओल की। जिन्हें बॉलीवुड का शर्मिला एक्टर भी कहा जाता है और वह हसीनाओं के साथ रोमांटिक सीन देने से काफी घबराते थे। जिसकी वजह से उन्हें अपने पिता धर्मेंद्र से डांट भी पड़ गई थी। लेकिन आज के वक्त में हर कोई उनके साथ में काम करने के लिए तरसता है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। जो अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के चलते फैंस के दोनों पर राज करते हैं। सनी देओल ने अपने करियर में काफी हिट फिल्में दी है और खूब अवार्ड भी जीते हैं। उन्हें दो बार नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।

सनी देओल की पर्सनल लाइफ

अगर हम सनी देओल के निजी जीवन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने पूजा देओल के साथ में शादी की थी। जिनका असली नाम लिंडा बताया जाता है और वह एक ब्रिटिश राजघराने से आती हैं। पूजा की परवरिश लंदन में हुई थी और वह हाफ ब्रिटिश होने के साथ-साथ हाफ इंडियन है। पूजा की मां का नाम जून सारा महल है और वह ब्रिटिश घर आने से ताल्लुक रखती थी।

14 साल की उम्र में सनी देओल ने कर ली थी शादी

बहुत कम लोग जानते हैं कि सनी देओल ने पूजा देओल के साथ सिर्फ 14 साल की उम्र में ही सगाई कर ली थी। तब वह फिर इंडस्ट्री में आने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जब पूजा के पिता को यह खबर मिली कि सनी देओल फिल्मों में जाने वाले हैं तो उन्हें बेटी की शादी को लेकर चिंता होने लगी। उन्हें लगने लगा की शादी बीच में ही अटक जाएगी। इसीलिए वह पूजा और सनी को शादी के लिए फोर्स करने लगे।

लेकिन धर्मेंद्र ने पूजा के पिता को समझने की खूब कोशिश की कि शादी के लिए इतनी जल्दबाजी सही नहीं है। कम से कम सनी देओल की डेब्यू फिल्म 'बेताब' की रिलीज होने तक रुक जाना चाहिए। धर्मेंद्र ने वादा भी किया कि जैसे ही फिल्म रिलीज होगी वैसे ही दोनों की शादी करवा देंगे लेकिन पूजा के पिता नहीं माने।

सनी देओल ने कई साल तक छुपा कर रखी थी शादी

खबरों के माने तो बेताब फिल्म के रिलीज होने के 1 साल बाद साल 1984 में सनी देओल और पूजा की शादी हुई थी। लेकिन तभी सनी देओल का करियर शुरू हुआ था इसीलिए परिवार में और खुद एक्टर ने भी अपनी शादी की बात को छुपा कर रखा। इसी के चलते पूजा कुछ साल तक लंदन में रही थी और सनी देओल भारत में रहे। यहां रहकर एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर पर फोकस किया।

जब सनी देओल और पूजा की शादी की तस्वीरें हुई थी लीक

लेकिन एक मैग्जीन ने सनी देओल और पूजा की शादी की तस्वीरों को लीक कर दिया था। जिसके चलते पूरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। साथ ही हर किसी को पता चल गया था कि सनी देओल की शादी हो गई है और उन्होंने इसको छुपा कर रखा हुआ था। शादी के बावजूद भी सनी देओल का कई हसीनाओं के साथ में नाम जोड़ा गया था।। जिसमें डिंपल कपाड़िया का भी नाम शामिल है।

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की उड़ी अफेयर की खबरें

जहां एक तरफ सनी देओल ने साल 1984 में शादी कर ली थी तो वही डिंपल कपाड़िया की शादी राजेश खन्ना से 1973 में ही हो गई थी। उनकी दो बेटियां थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही राजेश और डिंपल अलग हो गए। इसी बीच डिंपल के मुलाकात सनी देओल से हुई और खबरों के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया।

ट्विंकल और रिंकी सनी देओल को बुलाती थी छोटे पापा

खबरों के अनुसार डिंपल और सनी देओल की नजदीकियां फिल्म 'मंजिल मंजिल' के सेट पर बढ़ने लगी थी। दोनों के अफेयर की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में बातें होने लगी। खान की कभी भी दोनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। पर बताया जाता है कि डिंपल और राजेश की दोनों बेटियां रिंकी और ट्विंकल सनी देओल को छोटे पापा बुलाती थी। लेकिन कुछ साल के बाद में सनी देओल और डिंपल के अफेयर की खबरें खत्म हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X