ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, इंग्लैंड की मजिस्ट्रेट, शाहरुख की मां थी इंदिरा गांधी की बेहद करीबी!

Shah Rukh Khan Mother: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान अभी के वक्त में किंग खान के नाम से भी जाने जाते हैं। शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा खान अपने वक्त की बेहद ही पढ़ी लिखी महिला हुआ करती थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की थी और इंग्लैंड से रैंक होल्डर मजिस्ट्रेट भी थी। तब अपने काम के चलते उन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली थी।

Shah Rukh Khan

कौन थे शाहरुख खान के पिता?

अगर हम शाहरुख खान के पिता की बात करें तो आपको बता दें कि मोहम्मद स्वतंत्रता सेनानी हुआ करते थे। एक्टर की मां लतीफ फातिमा खान अपनी एजुकेशन क्वालीफिकेशन, पर्सनैलिटी और सामाजिक पहचान के चलते काफी प्रसिद्ध थी। शाहरुख भी कई बार अपने इंटरव्यू में अपनी मां का जिक्र कर चुके हैं और बता चुके हैं कि वह उन पर काफी गर्व करते हैं।

क्रिकेटर से होने वाली थी शाहरुख की मां की शादी

बहुत कम लोगों को पता है कि ताज मोहम्मद से शादी करने से पहले शाहरुख की मां लतीफ फातिमा की सगाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर अब्बास अली बेग के साथ में हुई थी। उन्होंने 1959 से 1967 के बीच में भारत के लिए 10 टेस्ट मैच भी खेले थे। 1959 में अपने डेब्यू मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया था। हालांकि किसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई। इसके बाद लतीफ फातिमा की ताज मोहम्मद के साथ में शादी हुई।

लतीफ फातिमा अपने पति ताज मोहम्मद से 11 साल छोटी थी

बताया तो यह भी जाता है कि ताज मोहम्मद और लतीफ फातिमा में 11 साल की उम्र का फासला था। दोनों ने 1959 में शादी कर ली थी और लतीफ मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। शादी के बाद में उनके घर पर पहली बेटी का जन्म हुआ और फिर 1965 में बेटे शाहरुख खान का जन्म हुआ था।

ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई करके बनी थी मैजिस्ट्रेट

लतीफ फातिमा खान ने इंग्लैंड की जानी-मानी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। जहां पर वह है और रैंक होल्डर मजिस्ट्रेट भी रही और लंबे वक्त तक इस जिम्मेदारी को संभाला। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां उन शुरुआती मुस्लिम महिलाओं में गिनी जाती हैं जिन्होंने तब इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी।

इंदिरा गांधी से भी बताए जाते हैं अच्छे संबंध

खबरों की माने तो शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा के संबंध देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी काफी अच्छे बताए जाते हैं। साथ ही शाहरुख के पिता और शाहरुख के नाना शाहनवाज खान स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े थे। बताया जाता है कि लाल किले से अंग्रेजों का झंडा उतारने वालों में से उनका नाम सबसे पहले आता है। इसी के चलते शाहरुख खान का परिवार देशभक्ति और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध है।

Read more about: shah rukh khan indira gandhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X