कौन है Arvind Kejriwal के दामाद? बेटी हर्षिता की हुई लव या अरेंज्ड मैरिज?

Arvind Kejriwal Damad: अरविंद केजरीवाल जो एक समय पर दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आज यानि 18 अप्रैल को उनकी बेटी शादी के बंधन में बंध गईं। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को अपना हमसफर मिल गया है।
अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी
लुटियंस दिल्ली में शुक्रवार को एक वीवीआईपी शादी का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी ने अपने कॉलेज के दोस्त संभव जैन के साथ शादी बंधन में बंध गईं। हर्षिता केजरीवाल और संभव की मुलाकात IIT, दिल्ली में हुई थी, जहां दोनों एक ही समय में पढ़ते थे।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela का दावा- 'बद्रीनाथ के बगल में मेरे नाम पर मंदिर है', पुजारियों ने एक्ट्रेस के खिलाफ कही ये बात
कपूरथला हाउस में हुई शादी
उनके परिवारों ने शादी और प्री वेडिंग फंक्शन को सादे ढंग से मनाने का फैसला लिया। शादी और रिसेप्शन दोनों ही आज कपूरथला हाउस में हुए, जो पंजाब के मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय राजधानी में रहने के दौरान उनका ऑफिशियल निवास होता है।
यह भी पढ़ें- Jaat के विवादित सीन को लेकर मची खलबली, अब मेकर्स को मजबूरी में हटाना पड़ा फिल्म से ये हिस्सा!
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उन चुनिंदा मेहमानों में शामिल थे जिन्हें शादी में इनवाइट किया गया था। यह शादी बेहद प्राइवेट थी, हालांकि इसमें आप के टॉप नेता भी शामिल हुए। इस इवेंट की कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma की जिंदगी में ना आते Virat Kohli, तो इस क्रिकेटर के साथ हसीना बसा लेतीं अपना घर
सगाई से वीडियो हुए वायरल
इससे पहले अरविंद केजरीवाल का वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उनकी बेटी हर्षिता की सगाई का है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेटी की सगाई शांगरी ला होटल में की थी।
यह भी पढ़ें- आंखों के ऑपरेशन के बाद फिर अस्पताल पहुंचे Dharmendra, इलाज कर रहे डॉक्टर का वीडियो आया सामने


Click it and Unblock the Notifications











