Urvashi Rautela का दावा- 'बद्रीनाथ के बगल में मेरे नाम पर मंदिर है', पुजारियों ने एक्ट्रेस के खिलाफ कही ये बात

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Controversy: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हर दिन विवादों में रहने का कोई ना कोई मौका ढूंढ़ ही लेती हैं। एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गई हैं और इस बार तो उनके बयान को लेकर कुछ पुजारी परेशान हो गए हैं।

बद्रीनाथ के लोगों को पसंद नहीं आया बयान

उर्वशी के हालिया बयान ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ के आसपास के पुजारियों और रहने वालों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। अपने एक इंटरव्यू में उर्वशी ने दावा किया कि पवित्र बद्रीनाथ धाम के पास स्थित बामनी में एक मंदिर उनके नाम पर बनाया गया है। हालांकि, उर्वशी का यह बयान स्थानीय लोगों को पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस जीतने के बाद Karan Veer Mehra लोगों से मांग रहे पैसे, कहा- 'आप जो भी दे सकते हैं...'

उर्वशी का कॉन्ट्रोवर्शियल इंटरव्यू

सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा था- "उत्तराखंड में मेरे नाम पर एक मंदिर है। अगर कोई बद्रीनाथ जाता है, तो उसके ठीक बगल में एक 'उर्वशी मंदिर' है।" उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के अलावा कई भक्त इस मंदिर में आते हैं, उनकी तस्वीरों पर माला चढ़ाते हैं और उन्हें 'दमदमामाई' भी कहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "मैं इस बारे में सीरियस हूं। यह सच है। इस बारे में न्यूजपेपर में भी लिखा है। आप उन्हें पढ़ सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- Jaat के विवादित सीन को लेकर मची खलबली, अब मेकर्स को मजबूरी में हटाना पड़ा फिल्म से ये हिस्सा!

पुजारियों ने उर्वशी के बयान को बताया गलत

हालांकि, उनके इस दावे पर धार्मिक हस्तियों और गांव वालों ने कड़ा रिएक्शन दिया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के पूर्व धार्मिक अधिकारी और स्थानीय पुजारी भुवन चंद्र उनियाल ने इस बयान को गलत बताया।

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela के नाम पर बना हुआ है मंदिर, लोग करते हैं एक्ट्रेस की पूजा, लोग बोले- भगवान को तो छोड़ दो..

उन्होंने साफ किया कि उर्वशी मंदिर का एक्ट्रेस से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह एक प्राचीन पूजा स्थल है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह देवी उर्वशी को समर्पित है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में एक दिव्य व्यक्तित्व हैं और कुछ किंवदंतियों में देवी सती का एक रूप हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma की जिंदगी में ना आते Virat Kohli, तो इस क्रिकेटर के साथ हसीना बसा लेतीं अपना घर

उनियाल ने कहा, "मंदिर हमारी पवित्र परंपराओं का हिस्सा है और इसे 108 शक्तिपीठों में गिना जाता है।" उन्होंने आगे मांग की कि एक्ट्रेस के खिलाफ एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल के साथ अपनी पहचान जोड़ने की कोशिश करने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- आंखों के ऑपरेशन के बाद फिर अस्पताल पहुंचे Dharmendra, इलाज कर रहे डॉक्टर का वीडियो आया सामने

उन्होंने कहा, "यह उनका मंदिर नहीं है। इस तरह के बयान उन्हें नहीं देने चाहिए और सरकार को ऐसे दावे करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।"

यह भी पढ़ें- वन नाइट स्टैंड के चक्कर में इस एक्टर ने तोड़ दिया तब्बू का दिल, वरना आज होतीं कपूर खानदान की बहू!

लोगों में भी आक्रोश

रिपोर्ट के अनुसार, बामनी और पांडुकेश्वर के गांवों के निवासी, जो नियमित रूप से मंदिर में पूजा करते हैं, उन्होंने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनके लिए यह जगह सिर्फ भक्ति का स्थान नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है।

More from Filmibeat

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X