आंखों के ऑपरेशन के बाद फिर अस्पताल पहुंचे Dharmendra, इलाज कर रहे डॉक्टर का वीडियो आया सामने

Dharmendra Video: सीनियर एक्टर धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हो गए हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव होना उनका अब भी नहीं रुका है। धर्मेंद्र आए दिन अपने फैंस से जुड़ने का मौका ढूंढ लेते हैं और हाल ही में उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
फिजियोथैरेपी करवाने पहुंचे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो फिजियोथैरेपी करवाते नजर आ रहे हैं। वो अपने पैरों की एक्सरसाइज करवा रहे हैं। उन्होंने गुलाबी शर्ट पहनी है और उसे ब्लैक पैंट के साथ कैरी किया हुआ है। एक बैंड के जरिए उनके पैरों को घुमाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- वन नाइट स्टैंड के चक्कर में इस एक्टर ने तोड़ दिया तब्बू का दिल, वरना आज होतीं कपूर खानदान की बहू!
धर्मेंद्र ने लिखा लंबा-चौड़ा कैप्शन
धर्मेंद्र ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है। दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं फिट और स्वस्थ रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। योग, एक्सरसाइज और अब फिजियोथेरेपी। मैं अपने फिजियोथेरेपिस्ट का आभारी हूं। आप सभी को प्यार, अपना ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें- ड्रग्स लेकर एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती फिजिकल होने के बाद एक्टर हुआ होटल से फरार, रेड पड़ते ही उतरा सारा नशा
हाल ही में हुआ ऑपरेशन
आपको बता दें, कुछ दिन पहले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार के निधन पर धर्मेंद्र उनके घर पहुंचे। उस वक्त धर्मेंद्र की आंख पर पट्टी लगी थी, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि, उनके बेटे सनी देओल ने साफ किया कि उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, जिसकी वजह से उनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी।
यह भी पढ़ें- सर्जरी करवाने के बाद बोल्डनेस दिखाने का मौका नहीं छोड़ रहीं Mouni Roy? छोटी स्कर्ट में दिखाया हुस्न का जलवा!
इसके अलावा, धर्मेंद्र को सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर नजर आए थे। इस दौरान भी धर्मेंद्र को काफी खुश देखा गया था और वो सनी की फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे थे।
यह भी पढ़ें- काम से जल्दी लौटा पति, पत्नी पड़ोसी के साथ हो रही थी हमबिस्तर, गुस्से में शख्स ने चबाए प्रेमी के गुप्तांग


Click it and Unblock the Notifications











