..................... Mouni Roy AI video is getting viral where actress is showing her boldness in a short skirt! - Hindi Filmibeat

सर्जरी करवाने के बाद बोल्डनेस दिखाने का मौका नहीं छोड़ रहीं Mouni Roy? छोटी स्कर्ट में दिखाया हुस्न का जलवा!

Mouni Roy

Mouni Roy Video: पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस मौनी रॉय चर्चा में हैं। उनके हाल ही में कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सर्जरी करवाई है। हालांकि, मौनी रॉय ने अब तक सर्जरी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

मौनी रॉय का वीडियो वायरल

अब मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उन्हें बेहद छोटे कपड़ों में स्पॉट किया गया है। उन्होंने वीडियो में ब्रालेट और ब्लू मिनी स्कर्ट पहनी है। इस वीडियो को लेकर अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि सर्जरी करवाने के बाद काफी बोल्डनेस दिखा रही हैं।

तानिया चटर्जी का है वीडियो

हालांकि, इस वीडियो में एक ऐसा कमेंट भी है, जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि ये वीडियो फेक है। क्योंकि, तानिया चटर्जी नाम की महिला ने दावा किया है कि ये वीडियो उनका है ना कि मौनी रॉय का। जब हमने तानिया का इंस्टा अकाउंट खंगाला तो पता चला कि ये वीडियो उन्हीं का यानी तानिया का है। जो सोशल मीडिया पर वीडियो मौजूद है, उसे AI से मॉर्फ किया है तानिया के चेहरे पर मौनी का चेहरा लगाया है।

कौन हैं तानिया चटर्जी

तानिया चटर्जी एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं। तानिया ने कई वेब सीरीज में काम किया है और वो काफी बोल्ड वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है। उन्हें उनके बोल्ड लुक के लिए जाना जाता है। तानिया चटर्जी का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बोल्डनेस से भरा पड़ा है।

कब से चर्चा में आईं मौनी रॉय

आपको बता दें, एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनी' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में उनके लुक में कुछ ऐसा दिखा था, जिसे देखने के बाद ऐसा लगा कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी बिगड़ गई है। उनका माथा सूजा हुआ लग रहा था। जिसके बाद लोग उन्हें कमेंट करके ताने सुनाने लगे।

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X