Jaat के विवादित सीन को लेकर मची खलबली, अब मेकर्स को मजबूरी में हटाना पड़ा फिल्म से ये हिस्सा!

Jaat Controversy: सनी देओल और रणदीप हुड्डा के लीड रोल वाली फिल्म जाट को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस फिल्म के एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय आहत हो गया है और अब इसे लेकर फिल्म के मेकर्स ने अपना बयान जारी किया है।
जाट के मेकर्स ने बयान किया जारी
जाट फिल्म के मेकर्स ने एक सीन को लेकर माफी मांगी है, क्योंकि इस सीन से ईसाई समुदाय को काफी दिक्कतें थीं। मेकर्स ने फिल्म से एक कॉन्ट्रोवर्शियल सीन को हटाने की ऐलान करते हुए एक ऑफिशियल बयान जारी किया है।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस जीतने के बाद Karan Veer Mehra लोगों से मांग रहे पैसे, कहा- 'आप जो भी दे सकते हैं...'
10 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म एक खास सीन के लिए ट्रोलिंग का शिकार हुई थी, जिसे ईसाई भावनाओं के लिए अपमानजनक माना गया था। मेकर्स ने माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, "फिल्म के एक खास सीन को लेकर ट्रोलिंग हुई है। इस सीन को तत्काल प्रभाव से फिल्म से हटा दिया गया है।"
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma की जिंदगी में ना आते Virat Kohli, तो इस क्रिकेटर के साथ हसीना बसा लेतीं अपना घर
उनके बयान में आगे कहा गया, "हमारा इरादा किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हमें इसका गहरा अफसोस है और हमने फिल्म से सीन को हटाने का तुरंत कदम उठाया है। हम उन सभी से ईमानदारी से माफी मांगते हैं जिनकी आस्था को ठेस पहुंची है।"
यह भी पढ़ें- आंखों के ऑपरेशन के बाद फिर अस्पताल पहुंचे Dharmendra, इलाज कर रहे डॉक्टर का वीडियो आया सामने
क्या था मामला
अब हटा दिए गए सीन में रणदीप के कैरेक्टर को एक चर्च के अंदर, क्रॉस के ठीक नीचे खड़ा दिखाया गया था, जबकि लोग प्रार्थना कर रहे थे। समुदाय ने आरोप लगाया कि इस सीन में "धमकी और गुंडागर्दी" दिखाए गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ईसा मसीह को अपमानजनक रूप में दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- वन नाइट स्टैंड के चक्कर में इस एक्टर ने तोड़ दिया तब्बू का दिल, वरना आज होतीं कपूर खानदान की बहू!
सनी और रणदीप के खिलाफ एफआईआर
आक्रोश के बाद, ईसाई समुदाय के कई सदस्यों ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की और जालंधर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। FIR में सनी और रणदीप, डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी और फिल्ममेकर्स का नाम शामिल है। यह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत दर्ज किया गया है, जो नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई से जुड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications












