Urvashi Rautela के नाम पर बना हुआ है मंदिर, लोग करते हैं एक्ट्रेस की पूजा, लोग बोले- भगवान को तो छोड़ दो..

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एक नया दावा किया है जिसके चलते एक बार फिर से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला ने दावा किया कि उत्तराखंड में उनको समर्पित एक मंदिर है और एक्ट्रेस चाहती है कि साउथ इंडिया में उनके नाम पर एक मंदिर हो। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने दावा किया कि "उत्तराखंड में मुझे समर्पित एक मंदिर है और अगर आप बद्रीनाथ मंदिर में जाते हैं तो उसके बगल में उर्वशी मंदिर भी है।"

लेकिन जब उर्वशी रौतेला से होस्ट ने सवाल किया कि "क्या लोग वहां पर पूजा करने जाते हैं। इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अब मंदिर है तो वो ही तो करेंगे।" उर्वशी रौतेला ने यह भी बताया कि भक्त उनको 'दमदमामाई' के नाम से बुलाते हैं।

जब उर्वशी रौतेला से सवाल किया गया कि क्या लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया है तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसे चिल्ला चिल्ला कर कौन कहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के बच्चे भी उनकी पूजा करते हैं और उनकी फोटो पर माला भी चढ़ाते हैं।

उर्वशी रौतेला ने कहा कि मैं बहुत सीरियस हूं और यह बात सच है। इस पर न्यूज़ आर्टिकल भी लिखा गया है। आप उनको पढ़ सकते हैं। अब उर्वशी रौतेला की इन बातों को सुनने के बाद में लोगों का दिमाग पूरी तरीके से हिल गया है। अब लगातार लोग इस पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि शाहरुख खान के बाद अब इसने भगवान को भी नहीं छोड़ा।

दरअसल आपको बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला ने खुद को शाहरुख खान से बेहतर प्रमोटर बताया था और इसको लेकर उनको काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। वहीं दूसरी तरफ उर्वशी रौतेला को फिल्म जाट में अपने गाने के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X