बीच सड़क पर मॉडल तौलिया पहनकर लगी नहाने, मेकअप किया और फिर लोगों से भरी भीड़ के सामने बदले कपड़े

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में एक मॉडल को भरी सड़क पर अजीबोगरीब काम करते देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को हैरानी हो रही है कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रही हैं।
सड़क पर नहाती नजर आई मॉडल
जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक फेमस मॉडल को सड़क पर नहाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिख रहा है, वो तौलिया लपेटे नजर आ रही हैं और फिर वो बीच सड़क पर बाल धोने लग जाती हैं। यही नहीं, अपने शरीर पर साबुन भी मलने लग जाती हैं। फिर वो लोगों की मदद से पानी से अपने बाल धोती हैं।
यह भी पढ़ें- Bhumi Pednekar देर रात ब्रालेस लुक में पार्टी में पहुंची, अपनी बहन को भी नहीं छोड़ा, तंग कपड़े पहनाकर
बीच सड़क पर खोला तौलिया
इस वीडियो में आगे दिख रहा है कि वो तैयार होने लग जाती हैं। कुछ लोग उन्हें ईयरिंग्स पहनाते हैं और उनकी मेकअप करने में मदद करती हैं। यही नहीं, वो गाड़ी के शीशे पर अपने लुक को संवारती नजर आ रही थीं और लोग उन्हें लगातार घूर रहे थे। इसके बाद अचानक वो अपना तौलिया खोल लेती हैं और फिर पता चलता है कि उन्होंने तौलिए के अंदर अपनी मिनी ड्रेस दिखाई।
यह भी पढ़ें- थिएटर मालिकों ने छोड़ा Sikandar का हाथ, शोज कैंसिल कर लगाई पुरानी फिल्में, गुजराती मूवी भी पड़ी एक्टर पर भारी!
कौन हैं इनग्रिड ओहारा?
वीडियो में दिख रही महिला और कोई नहीं बल्कि इनग्रिड ओहारा हैं। वो एक 27 साल की ब्राजीलियाई एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @oharaingrid है, जहां उनके 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, वे "अस गेमेस" (2019), "स्ट्रैंडेड" (2021) और "द साइलेंट वन" जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Bipasha Basu के पति Karan Singh Grover पर लट्टू है ये हसीना, कर दिया अपने प्यार का इजहार
इससे पहले भी इनग्रिड ओहारा का एक वीडियो वायरल हुआ था और इस वीडियो में भी वो तौलिया पहनकर सड़क पर उतर आई थीं और लोगों को हैरान कर देने वाला नजारा दिखाया था। इनग्रिड अपने साथ एक ट्रॉली बैग लिए नजर आ रही थीं और वो ट्रॉली बैग खोलकर वो तैयार होन लग जाती हैं। इनग्रिड के इस वीडियो को देखकर लोगों ने खूब हैरानी जताई थी।
यह भी पढ़ें- Kiran Rao के कांड का हुआ खुलासा? बुर्के की जगह घूंघट का किया इस्तेमाल, एक-एक सीन किया कॉपी!


Click it and Unblock the Notifications











