X
होम टॉप-लिस्ट

बड़े पर्दे पर फौजी बनकर ये सितारों दिखाएंगे अपना जलवा

Author Priya Tomar | Published: Tuesday, November 7, 2023, 03:41 PM [IST]

soldiers on the big screen: वर्तमान समय में बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार कई सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में इन दिनों खास प्रकार की कुछ फिल्में आ रही हैं, जिनमें सितारें फौजी के किरदार में बड़े पर्दे पर अपनी कला का जादू दिखाने के लिए तैयार है। तो आज हम आपको ऐसी ही खास फिल्मों के बारें में बताएंगे जिसमें बॉलीवुड एक्टर का अलग रुप देखने को मिलेगा।


cover image
पिप्पा

पिप्पा फिल्म में ईशान खट्टर फौजी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'पिप्पा' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में साहसिक वीरता दिखाने वाले ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बायोपिक है। इस फिल्म में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का किरदार निभा रहे हैं। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म थियेटर में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है।

सैम बहादुर

सैम बहादुर फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल फौजी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म  'उरी' में एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा चुके अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बायोपिक 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है।

तेजस

कंगना रनौत तेजस फिल्म में वर्दी पहने नजर आई थी। फिल्म रिलीज हो चुकी है परंतु दर्शकों को कंगना की ये फिल्म पसंद नहीं आई है।  कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का रिलीज से पहले काफी बज था। कंगना ने अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया था लेकिन थिएटर्स में पहुंचने के साथ ही फिल्म का बुरा हाल हो गया।

फाइटर

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फाइटर पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और अनिल कपूर उनके गुरु की भूमिका में हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इक्कीस

फिल्म 'इक्कीस' परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का चयन अरुण खेत्रपाल की भूमिका के लिए हुआ है। पहले ये भूमिका वरुण धवन निभा रहे थे लेकिन किरदार के अनुसार अपने शरीर को न ढाल पाने के चलते और अपने रवैये की वजह से भी फिल्म से उनको निकाला जा चुका है। इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका में  धर्मेंद्र नजर आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+