Rupali Ganguly की सौतेली बेटी ने लगाए एक्ट्रेस पर इल्जाम, कहा- 'मेरे पिता को कंट्रोल किया, उसका दिमाग...'

Rupali Ganguly Controversy: रूपाली गांगुली स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में अपनी एक्टिंग की वजह से टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गई हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपने करियर के चरम पर है और अपने डेली सोप की सफलता का आनंद ले रही हैं। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
Rupali Ganguly पर लगाया इल्जाम
रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी होने का दावा करने वाली एक लड़की ने एक्ट्रेस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं और उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त बता दिया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने ईशा वर्मा का एक नोट शेयर करने के लिए हैंडल का सहारा लिया, जो रूपाली के पति अश्विन वर्मा की बेटी होने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- सौतेली बेटी के गंभीर आरोपों के बाद रुपाली पति संग देखने पहुंचीं भूल भुलैया 3, लोग बोले- इनको फर्क नहीं पड़ता..
Rupali Ganguly की सौतेली बेटी ने लगाए इल्जाम
ईशा, अपने लंबे नोट में रूपाली पर उसे उनके पिता से अलग करने के लिए भड़कती हुई देखी जा सकती हैं और कहती हैं कि वह उनके साथ वही कर रही है जो रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था। 22 साल होने का दावा करने वाली ईशा लिखती हैं, "क्या कोई रूपाली गांगुली की असली कहानी जानता है? उनका अश्विन वर्मा के साथ बारह साल तक अफेयर रहा, जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे।"
यह भी पढ़ें- ईशा ने फिर लगाए रुपाली गांगुली पर गंभीर आरोप, बोलीं- वो गहने चुराती थीं और मेरे मम्मी-पापा के बेडरूम में...
Rupali Ganguly को बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त
उन्होंने आगे लिखा- "अश्विन की पिछली शादियों से दो बेटियां हैं। वह एक क्रूर दिल वाली महिला के अलावा और कुछ नहीं है, जिसने मुझे और मेरी बहन को उनके पिता से अलग करने के अलावा कुछ नहीं किया दोनों का एक बेटा है। मैं इसलिए बोल रही हूं क्योंकि वह पूरे मीडिया में दावा करती हैं कि उनका मेरे पिता के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन है, जबकि असल में वह मेरे पिता को कंट्रोल करती हैं और मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।"
यह भी पढ़ें- सौतेली बेटी ने खोली रुपाली गांगुली की पोल तो अश्विन के वर्मा ने दी सफाई, बोले- मेरी छोटी बेटी तलाक से...


Click it and Unblock the Notifications
