सौतेली बेटी ने खोली रुपाली गांगुली की पोल तो अश्विन के वर्मा ने दी सफाई, बोले- मेरी छोटी बेटी तलाक से...

Rupali Ganguly's Ashwin K Verma gave clarification: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली अपनी एक्टिंग और अपने शो के लिए खास जानी जाती हैं। बता दें कि रुपाली गांगुली कई लोगों की फेवरेट एक्ट्रेस हैं उन्हें लेकर आए दिनों कोई ना कोई खबर सुर्खियों में रहती है, लेकिन फिलहाल दो वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
सौतेली बेटी ने रुपाली पर लगाए कई आरोप
दरअसल अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली पर ईशा वर्मा नाम की एक लड़की ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि रुपाली ने उन्हें उनके पिता से अलग कर दिया है। वह उन्हें अपने पिता से बात नहीं करवाती हैं और वह पिता को कंट्रोल करती हैं। बता दें कि ईशा वर्मा कोई और नहीं बल्कि रुपाली के पति अश्विन के वर्मा की पहली पत्नी की बेटी हैं।
पिता को कंट्रोल करती हैं रुपाली...
ईशा का कहना है कि रुपाली ने उन्हें पिता से अलग ही नहीं किया साथ ही में उन्हें कंट्रोल और जान से मारने तक का आरोप लगाया है। वहीं बेटी ईशा द्वारा लगाए गए आरोपों को सुन अश्विन के वर्मा ने सफाई दी है। अश्विन के वर्मा ने अपने ट्वीटर पर एक लंबे पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है।
A sincere reflection on recent remarks. pic.twitter.com/QfpN324fwB
— Ashwin K Verma (@AshwinKVerma) November 3, 2024
अश्विन के वर्मा ने दी सफाई
अश्विन के वर्मा ने लिखा- पिछली शादी से मेरी दो बेटियां हुई थीं। मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी तलाक से बेहद दुखी है। तलाक होता ही है दुख देने वाला। खासतौर पर यह बच्चों पर गहरा प्रभाव डालता है। मेरी पिछली शादी की कारणों की वजह से टूटी थी। मेरी दूसरी पत्नी के साथ की चैलेंज रहे थे। उनके और मेरे बीच कई दिक्कतें थीं। इसका किसी और चीज से कोई लेना देना नहीं है। मैं मेरी पत्नी और बच्चों के लिए अच्छा चाहता हूं, लेकिन मुझे दुख हो रहा है कि मीडिया इसे निगेटिव साइकल में खींच रही है।


Click it and Unblock the Notifications