ईशा ने फिर लगाए रुपाली गांगुली पर गंभीर आरोप, बोलीं- वो गहने चुराती थीं और मेरे मम्मी-पापा के बेडरूम में...

Rupali Ganguly Step Daughter Esha verma Shocking claim: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों अपने पारिवारिक मुद्दों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि रुपाली ने अभी तक इन आरोपों को ना तो स्वीकार किया है और ना ही इस मुद्दे पर कोई बयान दिया है।
फैमिली के साथ दिखीं रुपाली
रुपाली की सौतेली बेटी ने गंभीर आरोपों के बाद एक्ट्रेस को बीते दिन सिनेमाघर के बाहर स्पॉट किया गया था रुपाली फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही थीं। रुपाली अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ और पोस्ट कर पातीं उससे पहले ही ईशा वर्मा ने एक और आरोप रुपाली पर लगा दिया है।
पिता की हुई थीं तीन शादियां
ईशा वर्मा का कहना है कि उनके पिता की तीन शादियां हुई हैं। रुपाली से पहले उनकी शादी ईशा की मां से हुई थी। उनकी पहली शादी के बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहती हैं क्योंकि उससे उनका कोई लेना देना नहीं है।
ईशा ने फिर लगाए रुपाली पर गंभीर आरोप
FPJ की रिपोर्ट के मुताबिक ईशा ने फिर रुपाली पर नाराजगी जाहिर की है। ईशा का कहना है कि रुपाली महिलाओं की प्रवक्ता बनती हैं। वैसा उन्होंने रियल लाइफ में कुछ भी नहीं किया है। वह रील और रियल लाइफ में अलग हैं। उनका दिल बहुत काला है। यह तो पता है कि उनके पिता की काफी गलतियां रही हैं। एक मर्द के तौर पर उन्होंने अपने परिवार को खत्म कर दिया, लेकिन आप एक औरत थीं आपको पता था कि वह शादीशुदा हैं उनके बच्चे हैं।
मम्मी पापा के बेडरूम में रुकती थीं रुपाली
ईशा ने आगे कहा कि रुपाली उनके साथ न्यू जर्सी वाले घर में रुकने आया करती थीं। वह मेरे मम्मी पापा के बेडरूम में रुका करती थीं। ईशा ने आगे कहा कि वह मेरी मां के गहने भी चुरा लेती थीं और जब हम मुंबई आते तो वह मेरी मां को भला बुरा कहा करती थीं। वह मेरी मां को धमकाया भी करती थीं। ईशा ने कहा कि उस समय इतनी टेक्नोलॉजी नहीं थी कि स्क्रीनशॉर्ट सेव किए जाते, लेकिन उस समय के SMS मेरे पास आज भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications