सौतेली बेटी के गंभीर आरोपों के बाद रुपाली पति संग देखने पहुंचीं भूल भुलैया 3, लोग बोले- इनको फर्क नहीं पड़ता..

Rupali Ganguly went to watch Bhool Bhulaiyaa 3 with Husband: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपनी एक्टिंग की वजह से तो याद की ही जाती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने पारिवारिक मुद्दों की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते दिन रुपाली की सौतेली बेटी ने रुपाली पर कई गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद सभी रुपाली के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे।
अश्विन के वर्मा ने दी सफाई
फिलहाल तो रुपाली ने नहीं बल्कि उनके पति अश्विन के वर्मा ने इस मुद्दे पर सफाई दी थी। उन्होंने तलाक और बच्चों के इस दर्द से गुजरने के बारे में भी अपना स्टेटमेंट दिया था, लेकिन उनका कहना है कि उनका तलाक कई मुद्दों की वजह से हुआ था ना की उनकी दूसरी पत्नी की वजह से। वहीं रुपाली का ना तो इस मुद्दे पर कोई स्टेटमेंट आया है और ना ही उन्होंने मीडिया में कोई बयान दिया है।
फिल्म देखने पहुंची रुपाली
लेकिन इस परिवार की अनबन के बीच रुपाली गांगुली को बीती रात पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया। जी हां, रुपाली गांगुली पति अश्विन और बेटे के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 देखने सिनेमाघर पहुंचीं। जहां रुपाली के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखी गई। रुपाली उनका बेटा और पति ने भी तस्वीरें खिंचवाईं। सभी मीडिया के सामने हाथ जोड़कर पोज देते नजर आए।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि सौलेती बेटी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद भी रुपाली का ऐसा रिएक्शन देख लोगों के जकमर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उनको सरा भी फर्क नहीं पड़ता। तो वहीं दूसरे ने लिखा- रुपाली को काव्या निकली। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- दूसरा साइड बहुत ही बुरा है इनका टीवी पर अलग रियल में बहुत अलग।


Click it and Unblock the Notifications











