इस हसीना को गोद में बिठाकर गलत तरीके से छूता था चाचा, सालों बाद आई अक्ल वरना चॉकलेट के लालच में...

Chahatt Khanna Molestation: टेलीविजन एक्ट्रेस चाहत खन्ना, जिन्हें फेमस टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में आयशा शर्मा के रूप में उनके कमाल के रोल के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि अपने बचपन के दौरान एक्ट्रेस को एक बुजुर्ग चाचा छेड़ा था।
एक्ट्रेस के चाचा करते थे छेड़खानी
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने चाचा के किए गए छेड़छाड़ के एक भयानक अनुभव को याद किया। उन्होंने शेयर किया कि सिर्फ दो साल पहले उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी, उनके बचपन के दोस्त के साथ हुई इसी तरह की घटना के बाद उन्हें अपने इस बुरे एक्सपीरिएंस पर फिर से विचार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan के इस कांड की वजह से ही Malaika Arora की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ वारंट
'चाचा देते थे चॉकलेट'
Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू में चाहत ने कहा कि बूढ़े लोगों को गलत तरीके से छूने की आदत होती है। उन्होंने कहा, "यह मेरे साथ तब हुआ जब मैं बहुत छोटी थी। वो मेरे चाचा थे और वो अक्सर मुझे अपनी गोद में बैठाते थे।" इसके अलावा, 38 साल की एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बुजुर्ग चाचा उन्हें चॉकलेट देते थे और उस समय उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आया, उन्हें लगा कि वो सिर्फ दयालु और प्यारे हैं।
यह भी पढ़ें- 'सब मोह माया है' कहने वाली जया किशोरी के हैं बड़े शौक, लाखों की इस चीज को खरीदने से खुद को नहीं रोक पातीं
'दोस्त के साथ भी हुई थी यही घटना'
उन्होंने कहा, "दो साल पहले मुझे पता चला। मैं अपनी बचपन की दोस्त से मिली। उसने मुझे किसी के बारे में बताया। उस लड़की ने उस अंकल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। तब मुझे एहसास हुआ। वो भी वही करता था जो मेरा चाचा मेरे साथ करता था और वह मुझसे थोड़ी बड़ी थी। इसलिए उसे एहसास हुआ कि वो क्या कर रहा था।"
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के इवेंट में भारतीय संस्कृति की उड़ी धज्जियां? राम नवमी पर बांटे गोमांस के समोसे और शराब
चाहत खन्ना की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो चाहत को आखिरी बार 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म यात्री में देखा गया था। यात्री का डायरेक्शन हरीश व्यास ने किया था, जिसमें रघुबीर यादव, सीमा पाहवा, अनुराग मल्हान और जेमी लीवर भी थे।


Click it and Unblock the Notifications











