बच्चा ना होने पर सरेआम अंकिता लोखंडे पर बरसीं उनकी सास ? विक्की जैन ने बताई औलाद ना हो पाने की वजह, VIRAL

Ankita Lokhande mother in law Publicly Ask for child: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों किसी सीरियल में नहीं बल्कि लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं।
बता दें कि अंकिता लोखंडे के साथ ही शो में विक्की जैन उनकी मां और अंकिता की मां ने भी हिस्सा लिया है। वहीं हाल ही में एक शो का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे की सास उनसे थोड़ी नाराज नजर आ रही हैं।
पोता पोती का मुंह देखना चाहती हैं अंकिता लोखंडे की सास
दरअसल विक्की जैन की मम्मी शो में जाकर करती हैं कि दोनों में प्यार तो है, लेकिन प्यार का प्रसाद नहीं दिया अब क्या किया जाए। जिसके बाद अंकिता लोखंडे मुंह बना लेती हैं और विक्की जैन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसके बाद भारती सिंह मजाकिया अंदाज में आकर करती हैं कि भाई आपका हौसला किसने गिराया बताओ मुझे। आप कर सकते हो भाई। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि मैं कब से ऐसी बैठी हूं झोली लेकर बेबी डाल दे।
वीडियो देख यूजर्स के आए मजेदार रिएक्शन
इसके बाद विक्की जैन कहते हैं कि ऐसे झोली में नहीं डाला जाता बच्चा। कोई समझाओ इसको तभी हो नहीं रहा है। विक्की जैन की इस बात को सुन सभी हंसने लगते हैं। बता दें कि अंकिता और विक्की जैन का ये वीडियो देख यूजर्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही फनी वीडियो है ये। वहीं दूसरे ने लिखा-अंकिता लोखंडे की सास लड़का लगाने में बेस्ट हैं। वहीं तीसरे ने लिखा- आंटी ने माहौल बना दिया। विक्की की मम्मी शो की टीआरपी बढ़ा देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











