प्रोपेगेंडा फिल्म है धुरंधर 2? Wikipedia ने भी लगाई मुहर, उड़ जाएंगे आदित्य धर के होश!
Dhurandhar 2 in Wikipedia: जिस दिन से धुरंधर 2 रिलीज हुई है उसको लेकर कई बातें हो रही हैं। कुछ लोग फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं लेकिन बुद्धिजीवी लोग शुरु से ही इस फिल्म को काफी क्रिटिसाइज कर रहे हैं।

उनका कहना है कि ये फिल्म पूरी तरह से एक प्रोपेगेंडा है और कुछ नहीं। बता दें धुरंधर फिल्म में जो भी फैक्ट्स दिखाए गए हैं उनमें प्रश्नचिन्ह इसलिए लगा क्योंकि दिखाई गई ज्यादातर घटनाएं जो पाकिस्तान में हुईं वो तब हुईं जब देश में कॉंग्रेस की सरकार थी।
लेकिन फिल्म में ऐसा दिखाया गया है कि मौजूदा सरकार ने सबकुछ किया है। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। जी हां, विकीपीडिया ने भी इस फिल्म में प्रोपेगेंडा होने की मुहर लगा दी है और ये काफी चौकाने वाला है।
Dhurandhar 2 Wikipedia: विकीपीडिया ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
जी हां, गूगल पर अगर आप धुरंधर 2 फिल्म को विकीवीडिया पर देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। आदित्य धर की फिल्म एक ओर शानदार कमाई कर रही है तो वहीं दूसरी काफी फजीहत भी हो रही है। विकीपीडिया पर लिखा है, ''धुरंधर 2 फिल्म जो कि 2026 में रिलीज हुई है और इसको आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है ये पूरी तरह से एक प्रोपेगेंडा फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और गौरव बेदी जैसे कलाकार हैं।'' इसके अलावा भी फिल्म को लेकर काफी कुछ लिखा गया है जो कि हैरान करने वाला है। जैसे ही ये सामने आया लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
धुरंधर 2 को विकीपीडिया ने जैसे ही प्रोपेगेंडा बताया लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''हमें सकारात्मक प्रचार पसंद है।'' एक ने लिखा, ''धुरंधर 2 एक मास्टर पीस है। इसे अवश्य देखें।'' एक ने लिखा, ''मन को बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है... बाकी जिनके लिए संदेश था उन तक पहुंच गया.. और उनकी जल रही।'' एक ने लिखा, ''आपको पता है कि पेज को किसने एडिट किया था।''


Click it and Unblock the Notifications















