Dhurandhar 2 Celeb Review: धुरंधर 2 देख अपनी फिल्म भूले हीरो, बोले स्वैग के साथ देशभक्ति तो किसी से कहे 4 शब्द

Dhurandhar 2 Celeb Review: बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस फिल्म ने अपने प्रीमियर शो से ही माहौल बना दिया है।

Dhurandhar 2 Celeb Review

फिल्म को आम दर्शकों के साथ-साथ कई बड़े सितारों से भी शानदार रिव्यू मिले हैं। खासकर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खुलकर तारीफ की है।

अल्लू अर्जुन ने कहा - "देशभक्ति के साथ स्वैग"

अल्लू अर्जुन ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि धुरंधर 2 "देशभक्ति और स्वैग का बेहतरीन मिश्रण" है, जो हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने फिल्म के कई "सीटी बजाने वाले" मोमेंट्स की सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर आर माधवन के अभिनय को शानदार बताया।

इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह को "ब्रिलियंट और वर्सेटाइल एक्टर" बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की और निर्देशक आदित्य धर को भी "आउट ऑफ द पार्क" हिट देने के लिए सराहा।

विजय देवरकोंडा बोले - "कुछ बड़ा होने वाला है"

विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने लिखा कि "अब भारतीय सिनेमा में कुछ बड़ा होने वाला है" और फिल्म को देशभक्ति से जुड़ा एक पावरफुल अनुभव बताया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने 4 शब्द कहे- भारत माता की जय।

उन्होंने रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस को "एक्सप्लोसिव" कहा और पूरी कास्ट-जिसमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकार शामिल हैं-की तारीफ की।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के संकेत

शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए साफ है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 2025 में आई इसकी पहली किस्त के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ सकती है।

देशभक्ति, हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टार पावर से भरपूर यह फिल्म अब साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ती दिख रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X