..................... Real Life Yalina Jamali who is Nabeel Gabol family details dhurandhar 2 Yalina Jamali character truth - Hindi Filmibeat

ये हैं रियल लाइफ यलीना जमाली, इंडियन स्पाई से जिसका हुआ निकाह, जानिए किस हाल में है अब

Real Life Yalina Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में है, और इसकी कहानी के साथ-साथ किरदार भी दर्शकों के बीच बहस का विषय बन गए हैं। फिल्म में कई कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रभावित किया, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा 20 साल की सारा अर्जुन ने, जिन्होंने 'यलीना जमाली' के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

Real Life Yalina Dhurandhar 2

कहीं ना कहीं रियल लाफ से प्रेरित हैं किरदार

यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक फिक्शनल कहानी है, जिसमें पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से लेकर भारत पर हुए आतंकी हमलों जैसे संवेदनशील पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म के कई किरदार भी वास्तविक व्यक्तियों से प्रेरित बताए जा रहे हैं। खासतौर पर 'जमील जमाली' का किरदार, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी नेता नबील गबोल से प्रेरित है।

कौन है रियल लाइफ यलीना जमाली

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है-क्या फिल्म में दिखाई गई 'यलीना जमाली' की कहानी असल जिंदगी से जुड़ी है? दर्शक इस किरदार को नबील गबोल के परिवार से जोड़कर देख रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म में यलीना की शादी एक भारतीय जासूस से दिखाई गई है।

नबील गबोल के बच्चे

हालांकि, इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी इस कहानी को लेकर स्पष्ट नहीं है। सार्वजनिक रूप से नबील गबोल के बच्चों के बारे में ठोस जानकारी सामने नहीं आती। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके दो बेटे हैं, लेकिन बेटी होने की पुष्टि नहीं होती।

कौन हैं महीन गबोल-नादिया गबोल

फिर भी सोशल मीडिया पर 'महीन गबोल' और 'नादिया गबोल' जैसे नाम चर्चा में हैं। इनमें से 'नादिया गबोल' को उनके बड़े भाई की बेटी बताया जाता है, जो एक सोशल वर्कर हैं। वहीं 'महीन गबोल' को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं-कुछ लोग उन्हें नबील गबोल की बेटी बताते हैं और उनका नाम कुख्यात शख्सियत रहमान डकैत के भाई उजैर से जोड़ते हैं। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

परिवार की प्रतिक्रिया

खुद नबील गबोल ने भी फिल्म में उनके परिवार को दिखाने के तरीके पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने साफ कहा कि उनकी बेटी की शादी किसी भारतीय जासूस से होने की बात पूरी तरह काल्पनिक है और इसे फिल्म में सिर्फ मसाले के तौर पर जोड़ा गया है।

कुल मिलाकर, धुरंधर ने जहां मनोरंजन के साथ दर्शकों को बांधे रखा है, वहीं इसके किरदारों और उनकी वास्तविकता को लेकर उठे सवाल फिल्म को और ज्यादा चर्चा में ले आए हैं। वास्तविकता और कल्पना के इस मेल ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है, लेकिन कई पहलू अब भी रहस्य बने हुए हैं।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X