..................... Zubeen Garg Death Case Update Singapore Police Reveals Singer Refused To Wear Life Jacket - Hindi Filmibeat

जुबिन गर्ग केस में बड़ा खुलासा! सिंगापुर पुलिस का चौंकाने वाला दावा, 'हत्या नहीं हुई, नशे में थे सिंगर और...'

Zubeen Garg death case: ज़ुबिन गर्ग की मौत को लेकर चल रहे मामले में सिंगापुर की अदालत में बुधवार को एक अहम जानकारी सामने आई। कोर्ट को बताया गया कि हादसे के वक्त मशहूर सिंगर ज़ुबिन गर्ग नशे की गंभीर हालत में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से मना कर दिया था।

Zubeen Garg death case

पुलिस ने बताया कि इसी के बाद लाजरस आइलैंड के पास समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई। सिंगापुर पुलिस ने दोबारा साफ किया कि इस मामले में किसी तरह की साजिश या आपराधिक एंगल नहीं पाया गया है।

जांच अधिकारी के हवाले से Channel News Asia ने बताया कि घटना के समय ज़ुबिन गर्ग बेहद नशे में थे। कई लोगों ने देखा कि वह यॉट की तरफ वापस तैरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक उनका शरीर ढीला पड़ गया और वह पानी में औंधे मुंह तैरते नजर आए।

यह भी पढ़ें- नोरा फतेही के रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप? दो बच्चों के पिता भी हैं... अशरफ हकीमी को लेकर बड़ा खुलासा

यॉट पार्टी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को ज़ुबिन गर्ग एक यॉट पार्टी में शामिल थे। अगले ही दिन उन्हें सिंगापुर में होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

कोर्ट को यह भी बताया गया कि 52 वर्षीय ज़ुबिन गर्ग को पहले से हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी की समस्या थी। उनकी मिर्गी की आखिरी अटैक 2024 में दर्ज की गई थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि घटना वाले दिन उन्होंने अपनी नियमित दवाएं ली थीं या नहीं, क्योंकि चश्मदीद इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें- KRK एक्सपोज! 22 साल की लड़की ने दिखाई चैट्स, बोली- 'लेट्स मीट का मतलब पता है' और भी लड़कियों ने किए दावे

लाइफ जैकेट उतारने से बढ़ा खतरा

जांच में सामने आया कि शुरुआत में ज़ुबिन गर्ग ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन बाद में उन्होंने उसे खुद ही उतार दिया। जब उन्हें दूसरी लाइफ जैकेट पहनने के लिए दी गई, तो उन्होंने उसे भी पहनने से इनकार कर दिया। पुलिस ने अदालत को बताया कि उस यॉट पर ज़ुबिन गर्ग के अलावा करीब 20 लोग मौजूद थे, जिनमें उनके दोस्त और करीबी लोग शामिल थे। पार्टी के दौरान सभी ने स्नैक्स और शराब का सेवन किया था।

एक चश्मदीद के मुताबिक, ज़ुबिन गर्ग ने जिन और व्हिस्की समेत कई ड्रिंक्स ली थीं। इसके बाद वह बिना लाइफ जैकेट के अकेले ही समुद्र में तैरने उतरे और लाजरस आइलैंड की दिशा में तैरने लगे।

यह भी पढ़ें- पैपराजी के कैमरों से चिढ़े दिशा पाटनी के नए रूमर्ड BF, तलविंदर के मिडिल फिंगर VIDEO ने मचाया हड़कंप!

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज़ुबिन गर्ग की मौत की वजह डूबना ही बताई गई है। उनके शरीर पर जो चोटों के निशान मिले, वे सीपीआर और रेस्क्यू के दौरान लगे थे, न कि किसी हिंसा या हमले की वजह से। फिलहाल सिंगापुर पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में कोई आपराधिक साजिश नहीं पाई गई और जांच को प्राकृतिक हादसे के तौर पर देखा जा रहा है।

Read more about: zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X