नोरा फतेही के रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप? दो बच्चों के पिता भी हैं... अशरफ हकीमी को लेकर बड़ा खुलासा

Nora Fatehi dating rumours: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और इंटरनेशनल डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई नया डांस नंबर या फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहें हैं।

Nora Fatehi dating rumours

बीते कुछ दिनों से नोरा का नाम मशहूर फुटबॉलर अशरफ हकीमी (Achraf Hakimi) के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

स्टेडियम में दिखीं नोरा

दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब नोरा फतेही को अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस के एक अहम मुकाबले के दौरान स्टेडियम में देखा गया। वह वहां मोरक्को की नेशनल फुटबॉल टीम को सपोर्ट करती नजर आईं। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, फैंस ने उनके और अशरफ हकीमी के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें- पैपराजी के कैमरों से चिढ़े दिशा पाटनी के नए रूमर्ड BF, तलविंदर के मिडिल फिंगर VIDEO ने मचाया हड़कंप!

कौन हैं अशरफ हकीमी?

अशरफ हकीमी दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉलर्स में से एक हैं। वह फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए खेलते हैं और साथ ही मोरक्को नेशनल टीम के अहम खिलाड़ी भी हैं। हकीमी उस PSG टीम का हिस्सा रह चुके हैं जिसने फ्रेंच लीग का खिताब जीता और चैंपियंस लीग में दमदार प्रदर्शन किया।

PSG से पहले हकीमी रियल मैड्रिड, बोरुसिया डॉर्टमुंड और इंटर मिलान जैसे दिग्गज क्लब्स के लिए भी खेल चुके हैं। स्पेन के मैड्रिड में जन्मे हकीमी ने रियल मैड्रिड की यूथ एकेडमी से ट्रेनिंग ली और आज वह दुनिया के टॉप राइट-बैक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

मोरक्को की टीम क्यों चुनी?

हालांकि अशरफ हकीमी का जन्म स्पेन में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता मोरक्को मूल के हैं। इसी वजह से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर मोरक्को का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। फिलहाल हकीमी 27 साल के हैं और टीम में लीडरशिप रोल भी निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- KRK एक्सपोज! 22 साल की लड़की ने दिखाई चैट्स, बोली- 'लेट्स मीट का मतलब पता है' और भी लड़कियों ने किए दावे

पर्सनल लाइफ भी रही है विवादों में

अशरफ हकीमी की निजी जिंदगी भी पहले सुर्खियों में रह चुकी है। उन्होंने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं। इसी दौरान पेरिस में उन पर एक महिला ने रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी जांच अभी जारी है। हालांकि, हकीमी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि ये आरोप ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन के इरादे से लगाए गए हैं।

नोरा फतेही के साथ रिश्ते पर सस्पेंस

अब जब नोरा फतेही का नाम अशरफ हकीमी के साथ जुड़ रहा है, तो सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक नोरा फतेही या अशरफ हकीमी में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फिलहाल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या नोरा इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ेंगी या यह मामला सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित रह जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X