पैपराजी के कैमरों से चिढ़े दिशा पाटनी के नए रूमर्ड BF, तलविंदर के मिडिल फिंगर VIDEO ने मचाया हड़कंप!
Talwiinder middle finger paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) और पंजाबी सिंगर Talwiinder (तलविंदर सिंह सिद्धू) को लेकर चल रही डेटिंग अफवाहें अब और तेज हो गई हैं। दोनों हाल ही में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के मुंबई रिसेप्शन में एक साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

हालांकि, दिशा और तलविंदर ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके साथ दिखने और पैपराजी से दूरी बनाने के तरीके ने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया।
मुंबई रिसेप्शन में साथ दिखे
13 जनवरी को मुंबई में हुए रिसेप्शन में दिशा पटानी और तलविंदर एक ही ग्रुप में पहुंचे। दोनों एक ही लिफ्ट से बाहर निकले, लेकिन जैसे ही पैपराजी ने कैमरे ताने, उन्होंने एक-दूसरे के साथ पोज़ देने से बचना शुरू कर दिया। पैपराजी के सामने दोनों ने साफ तौर पर दूरी बनाए रखी, जिससे यह साफ हो गया कि वे इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में नहीं आना चाहते।
पैपराजी की रिकॉर्डिंग से भड़के तलविंदर
लिफ्ट से बाहर निकलते वक्त तलविंदर के साथ मौनी रॉय, दिशा पटानी, अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक और उनके करीबी दोस्त व म्यूजिक आर्टिस्ट Knav भी मौजूद थे। बाकी लोग आगे बढ़ गए, लेकिन तलविंदर और Knav पीछे रुक गए।
इसी दौरान पैपराजी लगातार तलविंदर की वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। इससे वह काफी असहज नजर आए और अचानक उन्होंने कैमरों की तरफ मिडिल फिंगर दिखा दी। इसके बाद वह अलग-अलग अंदाज में पोज देने लगे।
दोस्त Knav ने संभाली स्थिति
तलविंदर के रिएक्शन के बाद उनके दोस्त Knav ने हालात संभालने की कोशिश की। वह मुस्कुराते हुए पैपराजी के पास आए और उनसे रिकॉर्डिंग बंद करने की अपील की। हालांकि तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे। कुछ यूजर्स ने तलविंदर का सपोर्ट किया, तो कुछ ने पैपराजी के रवैये पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, 'हर किसी को प्राइवेसी का हक है, वह गलत नहीं हैं।' दूसरे ने कहा, 'सेलेब्स भी इंसान होते हैं, हर वक्त कैमरा घुसाना सही नहीं।' वहीं कुछ लोगों ने पैपराजी पर तंज कसते हुए लिखा- 'इतना अपमान होने के बाद भी वीडियो पोस्ट कर दी, शर्म नहीं आती?'
पहले भी टाइगर श्रॉफ से जुड़ा था दिशा का नाम
गौरतलब है कि इससे पहले दिशा पटानी का नाम लंबे समय तक एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। अब तलविंदर के साथ उनका नाम जुड़ने के बाद एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है।
क्या सच में डेट कर रहे हैं दिशा और तलविंदर?
फिलहाल दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लगातार एक साथ दिखना, कैमरों से बचना और पैपराजी से दूरी बनाना यह जरूर बताता है कि कुछ तो चल रहा है, जिसे दोनों अभी प्राइवेट रखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











