KRK एक्सपोज! 22 साल की लड़की ने दिखाई चैट्स, बोली- 'लेट्स मीट का मतलब पता है' और भी लड़कियों ने किए दावे

KRK controversy: इन दिनों कई इंडस्ट्री कई मर्दों पर चीटिंग के आरोप लग रहे हैं, बीते दिनों में करण औजला का नाम सामने आया था, जिन पर एक आर्टिस्ट ने सीक्रेट रिलेशनशिप रखने की बात कही थी और ये भी कहा था कि वो जल्द ही सिंगर को एक्सपोज करेंगी लेकिन अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर KRK को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया गया है।

KRK controversy

KRK सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और सेलेब्स पर तीखे वार करते हैं और उन्हें खरी-खरी सुनाते हैं। अपने शब्दों की मान-मर्यादा रखे बगैर वो किसी भी सेलेब पर आरोपों की बौछार कर देते हैं लेकिन लगता है कि अब बारी उनकी है।

यह भी पढ़ें- पैपराजी के कैमरों से चिढ़े दिशा पाटनी के नए रूमर्ड BF, तलविंदर के मिडिल फिंगर VIDEO ने मचाया हड़कंप!

KRK पर लगे आरोप

इंस्टाग्राम पर simholicc नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि KRK ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके लिखा- "टेक्स्ट करने में कोई गलत बात नहीं है, लेकिन सवाल ये है कि 50 साल का एक आदमी किसी अनजान 22 साल की लड़की को काम के नाम पर मिलने के लिए क्यों बुला रहा है, और वो भी तब जब साफ-साफ यह तक नहीं बता रहा कि आखिर काम है क्या? जिन लोगों के मिलियन में फॉलोअर्स होते हैं, उनके पास आमतौर पर काम के लिए एजेंसी या मैनेजर होता है। अगर सच में काम ऑफर करना है, तो उसकी पूरी डिटेल्स मैसेज या ईमेल के जरिए भेजी जानी चाहिए। और सच कहें तो हम सब इसी जनरेशन के हैं और बहुत अच्छे से जानते हैं कि 'लेट्स मीट' कहने के पीछे अक्सर क्या नीयत होती है।"

इस 22 साल की लड़की ने KRK के कथित मैसेजेस के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए, जिसमें दिख रहा है कि मैसेज करने वाला शख्स उन्हें बार-बार मिलने के लिए बुला रहा है।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अपनी राय देनी शुरू की। एक यूजर ने लिखा- 'KRK का लाइन मारना सबसे बुरी चीज है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'हर तीसरी रील में कोई ना कोई मर्द एक्सपोज हो जाता है'। कई महिला यूजर ने तो यह भी दावा किया कि KRK की तरफ से उन्हें भी मैसेज आ चुका है। एक यूजर ने लिखा कि उसने मुझे भी मैसेज किया था लेकिन मैं रिप्लाई देना भूल गई। एक और यूजर ने लिखा- 'उसने मुझे मैसेज किया था, लेकिन मैंने रिप्लाई नहीं किया क्योंकि मुझे पता है कि ये अंकल किस तरह के होते हैं।'

कौन हैं KRK

कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan), जिन्हें लोग KRK के नाम से जानते हैं, एक भारतीय एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर, राइटर और सेल्फ-प्रोक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक हैं। KRK का असली नाम Mohammed Rashid Mohammed Iqbal Kamaal है, लेकिन वह अपने छोटे नाम Kamaal Rashid Khan से मशहूर हैं। उन्होंने 2000 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू किया और बाद में Bigg Boss 2009 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। वह कई फिल्मों में छोटे रोल में दिखाई दिए और कुछ फिल्मों के प्रोड्यूसर या राइटर भी रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X