अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में ही क्यों? खुद होने वाले दूल्हे ने बता दिया कारण

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले, प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे, जिसमें भारत और विदेश से कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। ये शादी गुजरात के जामनगर में होने वाली है। लेकिन ऐसा क्यों?
CNBC के साथ एक विशेष बातचीत में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने प्री-वेडिंग के रूप में जामनगर को चुनने के पीछे के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे ये जगह उनके परिवार की जड़ों से जुड़ी है और वो वहां पर जुड़ाव महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें- Sidhu Moosewala का दोस्त रेस्तरां में मजे से खा रहा था खाना, तभी सिंगर पर ताबड़तोड़ बरसा दी गईं गोलियां और...
उन्होंने कहा- 'मेरी दादी जामनगर से हैं। मेरी मां ने पूरा शहर बसाया है। उन्होंने ईंट दर ईंट पूरी चीज का निर्माण किया है। मैंने बचपन में यहां काफी समय बिताया है। मुंबई मेरा घर है, लेकिन मेरा दिल जामनगर में है। मेरे माता-पिता और दादी ने भी यही आइडिया दिया कि हम अपनी शादी के प्रोग्राम जामनगर में करें।'
यह भी पढ़ें- 13 मार्च को Seema Haider मनाने वाली हैं जोरदार जश्न, इस शख्स के गले में डालेंगी वरमाला
अनंत ने आगे कहा- 'इससे मुझे अपने कलीग्स और जिन अन्य लोगों के साथ मैं काम करता हूं, उनके साथ जश्न मनाने का मौका मिलता है।'
आपको बता दें, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च 2024 तक गुजरात के जामनगर में अंबानी निवास पर होगा। अंबानी मूल रूप से जामनगर के रहने वाले हैं। यह भव्य शादी देश में बहुप्रतीक्षित फंक्शन्स में से एक है। शादी की तारीख अभी भी पक्की होनी बाकी है।
यह भी पढ़ें- क्यों 56 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने पर मजबूर हुईं Sidhu Moosewala की मां? लेना पड़ा इस तकनीक का सहारा
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और बिजनेसमैन शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications