क्यों 56 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने पर मजबूर हुईं Sidhu Moosewala की मां? लेना पड़ा इस तकनीक का सहारा

Sidhu Moosewala Mother Pregnancy: कभी अपने गानों से पंजाबी यूथ में जोश भरने वाले सिद्धू मूसेवाला के परिवार से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां 56 साल की उम्र मे प्रेग्रनेंट हैं। हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर जल्द ही परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इस खबर को जानने के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि सिद्धू मूसेवाला की मां 56 साल की उम्र में मां क्यों बनना चाहती हैं? आप सभ जानते हैं कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और उनके देहांत के बाद मां-बाप को सहारा देने वाला कोई भी नहीं बचा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके माता-पिता भी अकेला महसूस करने लगे थे और इसी वजह से उन्होंने इतनी उम्र में चौंकाने वाला फैसला लिया है।
हालांकि दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने इसके बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि सिद्धू मूसेवाला की मां गर्भवती हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी। IVF की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी। इस खबर को जानने के बाद सिंगर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और वो बार-बार बधाई दे रहे हैं।
कैसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत
29 मई, 2022 को, कांग्रेस के टिकट पर मानसा की पंजाब विधानसभा सीट से हारने के बाद मूसेवाला की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के जवाहरके गांव में जब वह अपनी कार में थे तो हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद पूरे देश में काफी बवाल मचा था। दुनिया भर में सिद्धू के फैंस ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया था।
सिद्धू मूसेवाला एक फेमस पंजाबी सिंगर थे। वो आए दिन किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बने रहते थे। उनके गानों में अक्सर विरोधाभास होता था, जो किसी को भी उकसा सकता था और इसी वजह से सिद्धू मूसेवाला के कई शोज अक्सर कैंसिल कर दिए जाते थे। लेकिन सिद्धू कभी रुके नहीं और उनका दमदार अंदाज लोगों को हर बार अपनी ओर आकर्षित करता रहा।
सिद्धू मूसेवाला अपने गानों का प्रोडक्शन खुद करते थे और साथ ही उसे लिखते भी थे। सिद्धू खासतौर पर युवा वर्ग में काफी ज्यादा पॉपुलर थे और कइयों के तो आइकन भी थे। उनकी हत्या के बाद, उनके जो भी गाने रिलीज हुए और तुरंत हिट हो गए।


Click it and Unblock the Notifications

