13 मार्च को Seema Haider मनाने वाली हैं जोरदार जश्न, इस शख्स के गले में डालेंगी वरमाला

Seema Haider Video: पाकिस्तान से अवैध रास्ते से भारत आने वाली सीमा हैदर के आए दिन वीडियोज सामने आते रहते हैं। सीमा जब से भारत आई हैं, उनकी पॉपुलैरिटी में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की हुई है। अब इस बीच सीमा हैदर ने एक नया ऐलान कर दिया है।
सीमा हैदर ने हाल ही में बताया है कि 13 मार्च को उनके घर में एक शानदार जश्न होने वाला है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को सचिन और उनकी एनिवर्सिरी है और इस खास मौके को वो धूमधाम से मनाएंगी। उनका कहना था कि उनकी और सचिन की शादी पहले काफी सिंपल तरीके से हुई थी, लेकिन इस बार वो सचिन के साथ जोरों-शोरों से अपनी एनिवर्सिरी मनाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वो एक बार फिर से सचिन को वरमाला पहनाएंगी और साथ ही होली भी धूमधाम से मनाएंगी।
आपको बता दें पिछले दिनों सीमा हैदर को लेकर खबर सामने आई थी कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं और पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने कई वीडियोज में इस बात का हिंट भी दिया कि उनके घर में खुशखबरी आने वाली है और पूरा परिवार इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी काफी फेमस है। पाकिस्तान से शुरू होने वाली सीमा और सचिन की प्यार की कहानी हिंदूस्तान के उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर भी नहीं थमी है। दोनों फिलहाल काफी खुश हैं, सोशल मीडिया के जारिए दोनों खुद से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं।
सीमा हैदर ने यह भी खुलासा किया है कि अब वो यूट्यूबर बन चुकी हैं और इस प्लेटफॉर्म से उन्हें अच्छी खासी कमाई हो रही है। यही नहीं, सीमा ने सचिन के परिवार के कई और लोगों के यूट्यूब चैनल खुलवा दिए हैं और उनके साथ भी वीडियोज में नजर आती हैं। यूट्यूब की कमाई से सीमा ने अपना और सचिन का एक अलग कमरा भी बनवाया है।


Click it and Unblock the Notifications