Sidhu Moosewala का दोस्त रेस्तरा में मजे से खा रहा था खाना, तभी सिंगर पर ताबड़तोड़ बरसा दी गईं गोलियां और...

Bunty Bains

Sidhu Moosewala Friend Bunty Bains Attacked By Gunmen: मंगलवार को बंदूकधारियों ने कथित तौर पर पंजाबी संगीतकार बंटी बैंस पर गोली चला दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंस ने सोशल मीडिया खाना खाते हुए अपनी कुछ फोटोज पोस्ट कर दी थीं और इसी पोस्ट के कुछ घंटों बाद, पंजाब के मोहाली में एक सड़क किनारे रेस्तरां में कई बंदूकधारियों ने गोलियां चला दीं।

आपकी जानकारी के लिए लिए बता दें, बंटी बैंस दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त थे और उन्होंने दिवंगत रैपर-गायक के करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मोहाली के सेक्टर 79 में रेस्तरां के सीन में टूटा हुआ शीशा और खिड़की के शीशे के लकड़ी के फ्रेम में लगी एक गोली दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब गोलीबारी हुई तो बैंस पहले ही रेस्तरां से निकल चुके थे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद बंटी बैंस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वह वहां से सही समय में निकलने में कामयाब रहे। बैंस ने कुछ पोर्टल को यह भी बताया कि उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे थे और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। यह धमकी कथित तौर पर लकी पटियाल के नाम पर दी गई थी, जिसके बारे में माना जाता है कि यह कुख्यात गैंगस्टर कनाडा से काम कर रहा था।

बता दें, पटियाल को लेकर दिलचस्प बात यह है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के साथ अपने संबंधों के लिए जाना जाता है, जो कथित तौर पर 2022 में बैंस के दोस्त सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड था। पुलिस फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच कर रही है।

बंटी बैंस एक म्यूजिशियन हैं लेकिन उन्हें प्रोड्यूसर और टैलेंट मैनेजर के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें सिद्धू मूसेवाला सहित कई सफल पंजाबी संगीतकारों के करियर को आकार देने का श्रेय दिया जाता है। उनकी कंपनी 2022 में उनकी मृत्यु तक मूसेवाला के बिजनेस मामलों को संभालती थी। मई 2022 में सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हिस्सा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

More from Filmibeat

Read more about: bunty bains sidhu moose wala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X