Viral Video: शेखी बघारने के चक्कर में जान जाने तक की आई नौबत, बॉडीबिल्डर की गर्दन पर गिरा 165 किलो का रॉड

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पावरलिफ्टिंग करता नजर आ रहा है। इसमें वह जिम में 100 किलो से ज्यादा वजन उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बॉडीबिल्डर ने 165 किलो वजन की रॉड उठाने की कोशिश की। एक लड़की, जो उसकी पत्नी बताई जा रही है, ने रॉड उठाकर उसे दी।
पूरा वजन शख्स की गर्दन पर आ गिरा
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने वजन उसके हाथों में थमाकर मौके से चली गई। हालांकि, बाद में चीजें एक बदसूरत मोड़ ले लेती है। वजन उठाने के कुछ सेकंड बाद ही बॉडीबिल्डर को उसे उठाने में परेशानी होने लगी। एक बार तो वह इसे उठाने में कामयाब हो गया, लेकिन बाद में वह इसे ऊपर नहीं खींच पाया। पत्नी ने पति की मदद करने की कोशिश की पूरा वजन उस शख्स की गर्दन पर आ गया, जिससे उसका दम घुटने लगा और वह मदद के लिए चिल्लाने लगा।
यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia के अश्लील कमेंट पड़ रहे करियर पर भारी, इस सेलेब ने कैंसिल कर दिया पॉडकास्ट
लोगों की राय
वीडियो के वायरल होने के बाद इस बात पर बहस हो रही है कि क्या लड़की उसकी कसरत में मदद करने में असमर्थ थी या वजन के कारण उसकी गर्दन लगभग दबने के बाद उसने उसे बचाया था। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उस लड़की ने वजन वाली रॉड को ठीक से उसे नहीं दिया, जबकि कुछ लोगों ने दावा किया कि उसने भारी एक्वीपमेंट को उस पर गिरने के बाद सही तरीके से खींचने में कामयाबी हासिल की।
यह भी पढ़ें- Seema Haider के घर हुआ बेटा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया बच्चे का स्वागत, लोगों का दिखाया चेहरा
फुटेज में दिखाया गया है कि जब आदमी ने वजन को पकड़ लिया और मदद मांगी तो लड़की उसके पास दौड़ी। वह बड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाने में कामयाब रही। यह क्लिप इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही है और लोगों की ओर से इस पर कई तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Re-Release BOC Day 4: फ्लॉप फिल्म ने री रिलीज पर किया कमाल, छप्परफाड़ हो रही कमाई!


Click it and Unblock the Notifications











