Ranveer Allahbadia के अश्लील कमेंट पड़ रहे करियर पर भारी, इस सेलेब ने कैंसिल कर दिया पॉडकास्ट

Ranveer Allahbadia

B Praak Cancels Appearance On Ranveer Allahbadia Podcast: समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इस वक्त विवादों का हिस्सा बना हुआ है। इस शो में आए गेस्ट रणवीर अलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने की वजह से पुलिस केस हुआ है।

B Praak हुए नाराज

अब मशहूर सिंगर बी प्राक ने सोमवार को ऐलान किया कि उन्होंने रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर जाने वाले थे लेकिन उनकी बातें सुनकर अब उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है। सिंगर ने रणवीर के बयानों को बेतुका बताया और कॉमेडियन से भारतीय संस्कृति को बचाने की रिक्वेस्ट की।

B Praak ने कैंसिल किया शो

बी प्राक ने रणवीर के पॉडकास्ट में ना जाने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, "मुझे बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट में जाना था, लेकिन अब मैंने इसे कैंसिल कर दिया है। क्यों? क्या आप जानते हैं कि किस तरह की सोच और शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है? समय रैना के शो पर जो हो रहा है, यह हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है।"

रणवीर को किया ट्रोल

रणवीर की ट्रोल करते हुए, बी प्राक ने कहा, "आप अपने माता-पिता की कौन सी कहानियां बता रहे हैं? क्या यह कॉमेडी है? यह बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं है! लोगों को गालियां देना, लोगों को गालियां सिखाना- ये कौन सी पीढ़ी है? मुझे समझ नहीं आता कि ये क्या है!"

सिंगर ने आगे कहा, "रणवीर अलाहाबादिया, आप सनातन धर्म और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देते हैं। आपके पॉडकास्ट पर इतने बड़े-बड़े लोग आते हैं, इतने बड़े संत आते हैं और फिर भी आपकी सोच इतनी घटिया है?"

बी प्राक ने कॉमेडियन जसप्रीत सिंह से भी सवाल किया, जो इंडियाज गॉट लेटेंट के पैनल मेंबर्स में से एक हैं। सिंगर ने कहा- "सरदार जी, आपको पता है कि आप एक सिख हो, क्या आपको ये बातें शोभा देती हैं? आप किसका प्रचार कर रहे हैं?"

B Praak ने शो के कंटेंट पर उठाए सवाल

उन्होंने समय रैना और शो में हिस्सा लेने वाले दूसरे कॉमेडियन से रिक्वेस्ट की कि वे इस तरह का कंटेंट ना बनाएं। उन्होंने कहा, "हमारी भारतीय संस्कृति को बचाएं। लोगों को इंस्पायर करें। यह सब घटिया कंटेंट मत बनाओ। ऐसा कंटेंट ना बनाएं जो आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर दे। ऐसा कंटेंट बनाएं जो यंगस्टर को इंस्पायर करे।"

India's Got Latent Controversy

आपको बता दें, यह सब तब शुरू हुआ जब रणवीर, अपूर्वा और आशीष इंडियाज गॉट लैटेंट के हालिया एपिसोड में गेस्ट बनकर आए, जिसे समय रैना होस्ट कर रहे हैं। एपिसोड के दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे - या आप एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" अपूर्वा और समय को इस कथित "मजाक" पर हंसते हुए देखा गया।

यह बात नेटिजन्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने शो और कंटेंट क्रिएटर्स पर ऑनलाइन अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बाद में, रणवीर ने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी ओर से "फैसला लेने में चूक" हुई।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia b praak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X