Sanam Teri Kasam Re-Release BOC Day 4: फ्लॉप फिल्म ने री रिलीज पर किया कमाल, छप्परफाड़ हो रही कमाई!

Sanam Teri Kasam

Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection Day 4: एक फिल्म जिसने ट्रेड और इंडस्ट्री को चौंका दिया है, वो है 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) । साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसने 9.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन इसका बजट 14 करोड़ रुपये था।

अब तक कमाई रही शानदार

अब, अपने पहले वीकेंड में ही दोबारा रिलीज होने पर फिल्म ने अपने बजट को पार कर लिया है। उम्मीद थी कि सोमवार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गिरावट दिखाएगी। हालांकि गिरावट तो है, लेकिन फिर भी कमाई काफी शानदार है।

बाकी फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

सैकनिल्क के अनुसार, सनम तेरी कसम ने अपने चौथे दिन 3-3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो काफी अच्छा आकड़ा है। इस तरह फिल्म का 4 दिनों का कलेक्शन लगभग 18.50 करोड़ रुपये है। हैरानी की बात यह है कि सनम तेरी कसम का सोमवार का कलेक्शन स्काई फोर्स, बैडैस रवि कुमार और लवयापा जैसी दूसरी रिलीज की कुल कमाई से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Seema Haider के घर हुआ बेटा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया बच्चे का स्वागत, लोगों का दिखाया चेहरा

स्काई फोर्स ने अपने 18वें दिन 45 लाख रुपये कमाए, जिससे कुल कमाई 110.25 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, बैडैस रवि कुमार और लवयापा दोनों ने चौथे दिन 60 लाख रुपये कमाए।

14 फरवरी को होगी छावा से भिड़ंत

'सनम तेरी कसम' के अब तक के आंकड़े बहुत बढ़िया हैं। फिलहाल, ऐसा लग रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते के अंत तक 25 करोड़ रुपए कमा लेगी। 14 फरवरी से इस फिल्म को विक्की कौशल स्टारर छावा से कड़ी टक्कर मिलेगी। फिर भी, उम्मीद है कि फिल्म अपनी री-रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अच्छा परफॉर्म करेगी।

50 करोड़ तक पहुंच सकता है आंकड़ा

कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि दोबारा रिलीज होने पर 'सनम तेरी कसम' का लाइफटाइम कलेक्शन 40 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती रही तो यह 50 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X