Seema Haider के घर हुआ बेटा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया बच्चे का स्वागत, लोगों का दिखाया चेहरा

Seema Haider Child: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों काफी खबरों में हैं। वो जल्द ही पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं और उन्होंने यह खबर कुछ महीने पहले ही अपने फैंस को दी है। इन सब खबरों के बीच सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर के घर हुआ बेटा
सीमा हैदर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो ऐलान कर रही हैं कि उनके घर में बच्चे का जन्म हुआ है। वो चाह रही थीं कि घर में बेटे का जन्म हो और अब उनकी ये मुराद पूरी हो गई है। जी हां, सीमा हैदर के घर में एक बेटे का जन्म हुआ है लेकिन ये बेटा सीमा का नहीं है।
लोगों को दिखाई बच्चे की शक्ल
सीमा हैदर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखने को मिल रहा है कि उनके घर के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और वो बच्चे की शक्ल को लोगों को दिखाती हैं। एक और वीडियो जो सामने आया है उसमें सीमा कह रही हैं कि आप सभी को बधाई हो, जैसा कि हम सबने पहले भी कहा था कि आप सभी दुआ करना कि इस बार लड़का हो और आप सबकी दुआ कबूल हुई है और अंजलि भाभी को लड़का हुआ है।
सीमा हैदर की डिलीवरी
सीमा हैदर ने आगे यह भी बताया कि उनकी अंजलि भाभी के लड़का 9 फरवरी को रात के 11 बजे हुआ है। एक और वीडियो में सीमा हैदर खुशी से नाचती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें, सीमा हैदर भी जल्द ही अपने पांचवे बच्चे की मां बनने वाली हैं, उन्होंने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि मार्च में उनकी डिलीवरी है और जल्द ही वो अपने हिंदुस्तानी पति सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
सीमा हैदर की कहानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर भारत आई थीं। उन्होंने अवैध रास्ता अपनाकर भारत में अपने चार बच्चों के साथ एंट्री की थी। वो सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबुपूरा गांव में रहने लगी थीं। जैसे ही आला अधिकारियों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत सीमा को गिरफ्तार किया लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सीमा हैदर को अब भी कई पाबंदियों में रहना पड़ता है। वो बिना परमिशन के कहीं आ या जा नहीं सकतीं।


Click it and Unblock the Notifications











