#TopNews: छाई रही दाउद इब्राहिम, संजय दत्त और सलमान की एक तस्वीर
ये बंबई नगरी हैं, मिनटों में यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में काफी कुछ अच्छा हुआ और काफी कुछ बुरा। हालांकि हम आपसे हर पल जुड़े रहने का वादा करते हैं, इसलिए पूरे हफ्ते का अपडेट लेकर लौट आए हैं।
इस हफ्ते बॉलीवुड में जो अच्छा हुआ उसका नाम ही था हैप्पी। और जो बुरा हुआ उसका नाम था - मोहनजोदड़ो। एक फिल्म रिलीज़ हुई हैप्पी भाग जाएगी, जो आपका वीकेंड अच्छा कर देगी। जाने से पहले फिल्म का रिव्यू पढ़ लीजिए -->[चार हिंदुस्तानियों ने पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया!]

जानिए इस हफ्ते की वो खबरें जिनके चर्चे होते रहे -
दाउद इब्राहिम और बॉलीवुड
दाउद इब्राहिम के भतीजे की शादी थी। और बस इस मौके पर उनके और बॉलीवुड की ऐसी कलई खुली कि कुछ ढूंढते ढूंढते कुछ तस्वीरें और किस्से मिल गए। जिन्हें पढ़कर और देखकर बस आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
[दाउद इब्राहिम और सलमान खान की ये तस्वीर देखी है?]
संजय दत्त - दाउद इब्राहिम
जब बात चली तो रूकी नहीं। संजय दत्त उस वक्त यलगार नाम की फिल्म कर रहे थे जिसकी शूटिंग दुबई में हो रही थी। संजय ने पुलिस को बताया कि दुबई में वो दाउद इब्राहिम की पार्टी में गए जहां वो याकूब, टाईगर, अबू सलेम से मिले। 1993 बम ब्लास्ट के संजय दत्त ने कई राज़ भी खोले थे। पढ़िए यहां-->[#1993 बम बलास्ट - 'मेरी मां मुस्लिम थी इसलिए मेरी बहनों का रेप कर देते' - संजय दत्त]
संजय दत्त के लिए खड़ा था बॉलीवुड
तस्वीर भी तब की ही है जब संजय दत्त को पुलिस ने टाडा (आतंकी गतिविधि में शामिल) होने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था। 1993 बम ब्लास्ट में संजय दत्त का हाथ होने के शक में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद लगभग पूरा बॉलीवुड संजय दत्त के सपोर्ट में आकर खड़ा हो गया था। देखिए उस वक्त की कुछ तस्वीरें--->[PICS: पूरा बॉलीवुड संजय दत्त के लिए सड़कों पर उतर आया था]
टाईगर की टाईगरनी
टाईगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए फाइनल हो चुके हैं, ये तो अनाउंस कर दिया गया है और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे आई हेट लव स्टोरीज़ फेम पुनीत मल्होत्रा। लेकिन फिल्म की लीड हीरोइन के लिए तीन बॉलीवुड कन्याओं में कांटे की टक्कर चल रही है। [कौन बनेगी टाइगर की टागरनी जानिए यहां]
क्रैक हो गए अक्षय
अक्षय कुमार फैंस को सरप्राइज करने में माहिर हैं। जी हां, हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया। फिल्म का नाम है- क्रैक (crack).. इस फिल्म का नाम कहीं भी खबरों में नहीं था। फिल्म का निर्देशन करेंगे नीरज पांडे। यह फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।
टाईगर ज़िंदा है
सलमान खान की एक था टाइगर सीक्वल कबीर खान कंफर्म कर चुके हैं। फिल्म ईद 2018 में रिलीज़ होगी, ये भी तय हो चुका है। लेकिन अब सबसे अच्छी खबर है फिल्म की हीरोइन को लेकर जिसे सुनकर आप थोड़ा चौंक जाएंगे। कैटरीना कैफ...नाम तो सुना होगा।
आधी रात मिली हीरोइन
हुआ यूं कि सलमान खान एक पार्टी में थे और कबीर खान ट्यूबलाइट के लिए एक चीनी जैसी दिखने वाली लड़की ढूंढ रहे थे। बस आधी रात सलमान खान ने कबीर खान को फोन किया और कबीर खान को कहा कि ट्यूबलाइट की हीरोइन मिल गई, तुरंत आ जाओ। कबीर खान दौड़े दौड़े पहुंचे। [आधी रात सलमान ने फाइनल की ट्यूबलाइट की हीरोइन - टाइगर श्रॉफ की बहन!]
एक साथ सलमान - श्रीदेवी
सलमान खान के प्रोड्कशन हाउस की अगली फिल्म में कोई और नहीं बल्कि अपने जमाने की सुपरस्टार श्रीदेवी नजर आने वाली हैं।सूत्रों की माने तो ये फिल्म एक मां और बेटे के रिश्ते पर बनी होगी और इसके लिए सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस चाह रहा है कि श्रीदेवी फिल्म के लिए राजी हो जाएं।
सलमान मतलब ना
अरिजित सिंह और सलमान खान की कंट्रोवर्सी पर आखिरकार फैसला हो ही गया लेकिन फैसला सलमान खान ने नहीं खुद अरिजित ने कर लिया। और होना भी चाहिए था। तो अरिजित सिंह का फैसला है कि ज़िंदगी में कभी भी सलमान खान के लिए गाना नहीं गाना है!
2017 का धमाका
आखिरकार एक और तारीख बुक हो गई है फिल्म की फाइनल कास्ट की अनाउंसमेंट के साथ। फिल्म का नाम है आंखे 2। 15 साल पहले की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का इंतज़ार सब कर रहे हैं और कास्ट को लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। [ये है 2017 का दीवाली धमाका]


Click it and Unblock the Notifications




















