#TigerKiHeroine: श्रीदेवी की बेटी, बच्चन की बेटी या खान की बेटी?

टाईगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए फाइनल हो चुके हैं, ये तो अनाउंस कर दिया गया है और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे आई हेट लव स्टोरीज़ फेम पुनीत मल्होत्रा। लेकिन फिल्म की लीड हीरोइन के लिए तीन बॉलीवुड कन्याओं में कांटे की टक्कर चल रही है।

ये तीन कन्याएं बॉलीवुड का छोटा मोटा नाम नहीं है और इसलिए अचानक से स्टूडेंट ऑफ द ईयर की कास्टिंग में सबको दिलचस्पी हो चुकी है। ये तीन कन्याएं हैं - श्रीदेवी की बेटी, सैफ अली खान की बेटी और अमिताभ बच्चन की नातिन।

tiger shroff student of the year

अब देखना ये है कि टाईगर श्रॉफ की हीरोइन कौन बनती है - श्रीदेवी की बेटी, सैफ अली खान की बेटी या फिर श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा। ये टक्कर दिलचस्प इसलिए भी है क्योंकि ये तीनों ही लोग धर्मा प्रोडक्शन्स के प्रमुख करण जौहर के काफी करीबी हैं।

कांटे की टक्कर
तीनों ही लड़कियों के बीच धर्मा प्रोडक्शन्स से डेब्यू करने के लिए काफी दिनों से खबरें हैं। बीच में एक खबर के मुताबिक तो शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फाइनल भी हो चुके थे। लेकिन फिर सीन में आईं जान्हवी और नव्या।

करण जौहर से मिलीं श्रीदेवी
सबसे दिलचस्प बात ये है कि तीनों ही करण जौहर के काफी करीब हैं। जहां माना जा रहा है कि श्रीदेवी इस सिलसिले में करण जौहर से मिल भी चुकी हैं क्योंकि वो जान्हवी का बॉलीवुड डेब्यू बिल्कुल परफेक्ट चाहती हैं।

सोशल मीडिया पर सुपरहिट
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर सुपरहिट हैं। उनके इंस्टाग्राम पर अभी से फैन क्लब हैं और उनकी कोई भी तस्वीर आती बाद में है, वायरल पहले हो जाती है।

महेश बाबू को रिजेक्ट
खबरें हैं कि श्रीदेवी ने जान्हवी को मिले कई साउथ के ऑफर ठुकरा दिए हैं। हाल ही में खबरें थीं कि जान्हवी कपूर ने महेश बाबू के अपोज़िट मिल रहा डेब्यू का चांस भी ठुकरा दिया है। ज़ाहिर है उनकी नज़रें सिर्फ बॉलीवुड पर हैं।

सैफ की बेटी सारा अली खान
वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आजकल सोशल सर्किल में खुद को ज़्यादा फोकस कर रही हैं। उनकी हालिया तस्वीरें उनका अंतर और उनकी मेहनत साफ बता रही हैं।

करीना से करीबी
वहीं करण जौहर और करीना कपूर बेस्ट फ्रेंड्स हैं ये सब जानते हैं। और सारा अली खान का भी अपने पापा की पत्नी करीना कपूर से दोस्ती का रिश्ता है। दोनों अक्सर साथ में हॉलीडे करते दिख जाते हैं।

सबकी फेवरिट नव्या
हालांकि इन तीनों कन्याओं में नव्या नवेली नंदा का पलड़ा सबसे भारी लग रहा है। एक तो ये कि सबकी फेवरिट हैं और सोशल मीडिया पर तो उनके इतने फैन्स हैं कि आप सोच ही नहीं सकते।

करण की बेस्ट फ्रेंड
श्वेता बच्चन नंदा करण जौहर की सबसे खास दोस्तों में गिनी जाती हैं। वहीं हाल ही में नव्या, श्वेता और करण को साथ में टाइम बिताते भी देखा गया। वैसे भी फैन्स का एक तबका नव्या के डेब्यू का इंतज़ार कर रहा है।

हमेशा एक्टिव
नव्या जहां शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की खास दोस्त हैं और फैन्स का एक वर्ग उनके और आर्यन के साथ में डेब्यू की अटकलें लगाता रहता है, देखना है कि क्या नव्या टाईगर के साथ डेब्यू करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X